पहले फेसबुक से की दोस्ती गुरुग्राम बुलाकर किया दुष्कर्म और दी धमकी

रोहतक। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता था, जबकि महिला रोहतक में रहती है। इस बीच, महिला की फेसबुक पर गुरुग्राम के एक युवक से दोस्ती हो गई। एक दिन युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया और फिर होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। महिला शिकायत देने पुलिस में पहुंची, लेकिन बाद में लोकलाज का हवाला देते हुए पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।पहले फेसबुक से की दोस्ती गुरुग्राम बुलाकर किया दुष्कर्म और दी धमकी

महिला की फेसबुक आइडी पर फरवरी 2017 में एक युवक की आइडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। महिला ने उसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होनी लगी। महिला का पति दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बातचीत के दौरान युवक ने खुद को गुरुग्राम का रहने वाला बताया।

10 नवंबर को युवक ने महिला से मिलने का प्रस्ताव रखा, जिस पर महिला ने उसे दिल्ली बाईपास पर मिलने के लिए बुला लिया। कुछ देर मिलने के बाद युवक वापस चला गया। महिला का कहना है कि पिछले माह 28 मई को वह गुरुग्राम किसी काम से गई थी। वहां पर युवक उसे एक होटल में मिला।

आरोप है कि वहां पर आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। महिला ने दो दिन पहले इसके बारे में अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने में पहुंचे। थाना प्रभारी के नहीं मिलने पर काफी देर तक बाहर खड़े रहे। इसके बाद परिजनों ने खुद ही कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

फेसबुक से किया ब्लॉक

इस घटना के बाद जब महिला ने उसे पुलिस कार्रवाई की धमकी दी तो आरोपित ने उसे अपनी फेसबुक आइडी से ही ब्लॉक कर दिया। महिला ने आरोपित की आइडी को काफी सर्च किया, लेकिन आइडी सर्च नहीं हुई। पीड़िता का कहना है कि हो सकता है कि आरोपित ने अपनी आइडी ही बंद कर दी हो।

नौकरी का झांसा देकर गर्भवती महिला से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

उदर, जींद की एक गर्भवती महिला को हिसार के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित ने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार वारदात 9 जून की है। सहमी हुई गर्भवती महिला ने बुधवार को पति को आप बीती बताई। इसके बाद दंपती महिला थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। सब इंस्पेक्टर मेवा रानी की टीम ने देर रात सिविल अस्पताल में महिला की मेडिकल जांच करवाई।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसने जींद के एक आदमी को नौकरी की जरूरत बताते हुए उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था। नामजद पवन ने उससे कहा था कि जींद के 10 किलोमीटर के दायरे में एक मुर्गा फार्म पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिला देगा। वह उसके झांसे में आ गई। इसके बाद 9 मई को वह अपने पति के साथ बाइक पर हिसार बस अड्डे पर पहुंची।

पति हिसार में ही किसी रिश्तेदार के यहां चला गया और पवन उसे साक्षात्कार के बहाने एक होटल में ले गया। पीड़िता ने बताया कि वहां पवन ने उससे दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

Back to top button