मई महीने में साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा, जानें इस ग्रहण से जुड़ी खास बातें-

2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को होगा और रिपोर्टों के अनुसार पेनुमब्रल यानी उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। इस साल दो चंद्र ग्रहण पड़ेंगे और दूसरा व अंतिम चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा। इस साल दो चंद्र ग्रहण के अलावा दो सूर्य ग्रहण भी पड़ेंगे। पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लग चुका है जो एक संकर यानी हाइब्रिड सूर्य ग्रहण था। 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को होगा।

बुद्ध पूर्णिमा को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण-

5 मई को उपच्छाया चंद्रग्रहण रात 08 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगा और 6 मई को सुबह 01 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे और 15 मिनट होगी। यह खगोलीय घटना भारत से दिखाई नहीं देगी। स्काईगेजर यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर से पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण देख सकते हैं। भारतीय संस्कृति में धार्मिक महत्व रखने वाले बुद्ध पूर्णिमा को पहला संयोगवश पहला चंद्र ग्रहण लगेगा।

कितने प्रकार के होते हैं चंद्रग्रहण-

सरल शब्दों में कहें तो चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब होती है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। पृथ्वी सूर्य के प्रकाश को चन्द्रमा की सतह तक पहुंचने से रोकती है। इस घटना को चंद्रग्रहण कहा जाता है। यह पूर्णिमा के दिन होता है। चंद्र ग्रहण तीन प्रकार का होता है- पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण। पेनुमब्रल या उपच्छाया चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य के प्रकाश को अस्पष्ट करते हुए चंद्रमा और सूर्य के बीच से गुजरती है और चंद्रमा की सतह पर एक छाया डालती है।

सवाल 1: 2023 में अगला सूर्य ग्रहण कब है?
अगला और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को होगा।

सवाल 2: 2023 में चंद्र ग्रहण कब है?
इस साल 5 मई को उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा।

Back to top button