वनडे के विस्फोट बल्लेबाज, कई बार बना चुके हैं ये रिकार्ड

New Delhi: वनडे क्रिकेट में 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हर्षल गिब्स के नाम पर है। गिब्स ने यह रिकॉर्ड साल 2007 विश्व कप में वान बुंगे के एक ओवर में 6 छक्के जड़कर बनाया था।

6 गेंदों में 6 छक्के जड़ना कतई आसान नहीं होता इसलिए लगभग 10 साल गुजर जाने के बाद भी आजतक वनडे क्रिकेट में यह रिकॉर्ड दोहराया नहीं जा सका है। लेकिन क्रिकेट के इस खेल में अभी तक 4 बल्लेबाजों ने एक ओवर में 28 से ज्यादा रन एक या दो बार नहीं बल्कि तीन- तीन बार बनाए हैं। कैसे इन बल्लेबाजों ने इन रिकॉर्डस को मुकम्मल किया। आइए जानते हैं।
1. रॉस टेलर:
रॉस टेलर भले ही आजकल अपनी लय में न हों लेकिन अपने करियर की शुरुआत में वह बहुत तूफानी थे। वह वनडे में अब तक कुल तीन बार 28 रन से ज्यादा का स्कोर कर चुके हैं। टेलर ने पहला कारनामा साल 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। इस दौरान उन्होंने दुनिया के सबसे तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर के एक ओवर में कुल 28 रन बनाए थे। इस दौरान ओवर का विश्लेषण 466x.4×6 रहा था।

इसी मैच में उन्होंने पाकिस्तान के मीडियम पेसर अब्दुल रज्जाक के ओवर में भी 30 रन बटोरे थे। इस दौरान रज्जाक के ओवर का विश्लेषण 46W6W246 रहा था। तीसरी बार टेलर ने यह कारनामा कनाडा के खिलाफ साल 2010-11 में ही मुकम्मल किया था। इस मैच में उन्होंने एचएस बैदवान के ओवर में 28 रन ठोक दिए थे। बैदवान के ओवर का विश्लेषण 660664 रहा था।
2. शाहिद अफरीदी:
शाहिद अफरीदी ने वनडे में एक ओवर में 28 से ज्यादा कुल 3 बार स्कोर किए हैं। अफरीदी ने साल 2007 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में मलिंगा बंडारा के ओवर में कुल 32 रन ठोक दिए थे। इस दौरान उनके ओवर का विश्लेषण 446666 रहा था।

साल 1996 मेंअफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ ही सनथ जयसूर्या के ओवर में कुल 28 रन बटोरे थे। इस दौरान जयसूर्या के ओवर का विश्लेषण 662644 रहा था। साल 2001- 02 में अफरीदी ने ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाज इनामुल हक के ओवर में कुल 28 रन बटोरे थे। इस दौरान इनामुल हक के ओवर का विश्लेषण 666064 रहा था।
3. एबी डीविलियर्स:
एबी डीविलियर्स के नाम वनडे में कुल 3 बार एक ओवर में 28 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। डीविलियर्स ने पहली बार यह कारनामा 2014- 15 में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ ड्वेन स्मिथ के ओवर में किया था। इस ओवर में डीविलियर्स ने कुल 30 रन बटोरे थे। ओवर का विश्लेषण 664662 था। यह कारनामा डीविलियर्स ने जोहान्सबर्ग में मुकम्मल किया था।
.jpg)
डीविलियर्स ने दूसरा कारनामा साल 2014/15 विश्व कप में में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मुकम्मल किया था इस मैच में उन्होंने गेंदबाज जेसन होल्डर के एक ओवर में 34 रन ठोक दिए थे। इस ओवर का पूरा विश्लेषण 4nb62nb44426 रहा था। डीविलियर्स ने ओवर में नो गेंदों का जमकर फायदा उठाया था। इसी मैच में डीविलियर्स ने होल्डर के एक और ओवर में कुल 30 रन बटोरे थे। इस मौके पर होल्डर का गेंदबाजी विश्लेषण 266466 रहा था। होल्डर दुनिया के एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने दो बार एक ओवर में 30 से ज्यादा रन दिए हैं।
4. सनथ जयसूर्या:
श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने वनडे में एक ओवर में 28 से ज्यादा का स्कोर कुल दो बार बनाया है। जयसूर्या ने सबसे पहले यह रिकॉर्ड साल 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। इस मैच में जयसूर्या ने आमिर सोहेल के ओवर में कुल 30 रन बटोरे थे। इस दौरान सोहेल के ओवर का विश्लेषण x4066661 रहा था। इस ओवर में में सिर्फ एक वाइड गेंद फेकी गई थी।
.jpg)
जयसूर्या ने दूसरी बार यह कारनामा साल 2000-01 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शारजाह में मुकम्मल किया था। जयसूर्या ने इस मैच में न्यूजीलैंड के क्रिस हैरिस को निशाना बनाते हुए कुल 30 रन ठोक दिए थे। इस दौरान उनके ओवर का विश्लेषण 666642 रहा था। जयसूर्या के नाम वनडे का दूसरा सबसे तेज(17 गेंद) अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है।





