खाली ऑफिस देख लड़की अकेले में कर रही थी ऐसी हरकत, कैमरे में कैद हुआ सबकुछ

दुनियाभर में हुनरबाज लोगों की कोई कमी नहीं है. इनमें से कुछ लोग कहीं भी अपना टैलेंट दिखाने लग जाते हैं, तो कुछ लोग अंतर्मुखी यानी इंट्रोवर्ट होने की वजह से गुमशुम रहत हैं. ऐसे लोगों को ज्यादा लोगों से मिलना-जुलना या खुलना पसंद नहीं आता. लेकिन हुनर के मामले में ये भी किसी से कम नहीं होते हैं. ऐसे में कई बार गलती से जबकि इंट्रोवर्ट लोगों का टैलेंट लोगों के सामने आ जाता है तो सब हैरान हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. चूकि इस वीडियो को पहले टिकटॉक (TikTok) पर डाला गया, लेकिन बाद में ट्विटर पर भी शेयर किया गया.

टिकटॉक पर इस वीडियो को सबसे ज्यादा देखा और पसंद किया गया. करोड़ों लोगों ने इसे लाइक किया. लेकिन ट्विटर (अब X) पर भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है. X पर @lov4itzy नाम से बने अकाउंट द्वारा इसे शेयर किया गया. वीडियो में एक खाली ऑफिस दिखाई दे रहा है, जहां एक लड़की साफ-सफाई कर रही है. अचानक सफाई करते-करते लड़की धमाकेदार तरीके से डांस करने लगती है. अलग-अलग हिस्सों में जाकर लड़की डांस करती दिखी. कभी वो सोफा झाड़ते हुए कमर हिलाती नजर आ रही है, तो कभी पोंछा मारते हुए नाच रही है. लेकिन उसकी हरकतें कैमरे में कैद हो गईं. बाद में किसी ने डांस के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लीक कर दिया.

लड़की जब ऑफिस में डांस कर रही है तो पूरा दफ्तर खाली था. यानी वो अकेले थी. लेकिन वीडियो के लास्ट में ऑफिस पहुंचा एक शख्स उसे नाचते हुए देख लेता है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. ये वीडियो ऑफिस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में @ITZYofficial को टैग किया गया है. बता दें कि @ITZYofficial साउथ कोरिया म्यूजिक इंडस्ट्री का प्रतिष्ठित नाम है. चार लड़कियों के इस ग्रुप के गाने काफी पसंद किए जाते हैं.

हालांकि, ट्विटर पर वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह वियतनाम का है. वायरल वीडियो को ट्विटर पर काफी बार रीट्वीट किया गया. लोगों को लड़की के डांस मूव काफी इम्प्रेसिव लगे. लड़की वाकई काफी अच्छा डांस करती दिखाई दी. उसके डांस मूव्स काफी जबरदस्त थे.

Back to top button