बीमारी के चलते फेमस हुए ये लोग, जिन्हें आज दुनियाभर में…

बीमारियों से दुनिया का हर इंसान कोसों दूर रहना पसंद करता है. कई तरह की बीमारियां इंसानों को अपनी चपेट में ले लेती हैं. कुछ बीमारियां नॉर्मल होती हैं. इसमें सर्दी-खासी बुखार शामिल है. इनकी दवाइयां खाकर इंसान कुछ दिनों में ठीक हो जाता है. हालांकि, कुछ बीमारियां जानलेवा होती हैं. इसमें कैंसर से लेकर कई अन्य तरह के डिजीज शामिल हैं. लोग बीमारियों से दूर रहकर अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं. हालांकि, दुनिय में कुछ अजीबोगरीब तरह की बीमारियां भी हैं. ये काफी रेयर होते हैं और इनका इलाज नहीं मिल पाया है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ अजीबोगरीब बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

खूबसूरत बनाने वाली बीमारी
कैलिफोर्नियां में रहने वाली एम्बर गुजमान अजीबोगरीब बीमारी से ग्रस्त हैं. इस बीमारी की वजह से वो बेहद खूबसूरत दिखने लगी है. इसे बढ़ाने के लिए वो बार्बी की तरह कपड़े पहनने लगी हैं. इसकी वजह से वो बिना सर्जरी के ही डॉल जैसी दिखने लगी है. कई लोग ऐसे लुक को पाने के लिए सर्जरी का सहारा लेती हैं. लेकिन एम्बर को इस बीमारी ने ही ऐसा लुक दे दिया है. हालांकि, अपनी इस कंडीशन की वजह से एम्बर काफी कमजोर हो चुकी है. वो ज्यादा देर खड़ी तक नहीं रह पाती.

स्लीपिंग ब्यूटी
लुईसा बॉल नाम की महिला स्लीपिंग ब्यूटी के नाम से जानी जाने लगी है. वो एक बार सोती है तो दो हफ़्तों तक उठ नहीं पाती. इस दौरान वो बेहद गहरी नींद सोती है. उसे पता ही नहीं चलता कि उसकी लाइफ से देखते ही देखते दो हफ्ते गायब हो जाते हैं.

पिकाचु सिंड्रोम
यूके में रहने वाले ओली ट्रेजाइस को ऐसी बीमारी है, जिसमें वो कार्टून कैरेक्टर जैसा दिखने लगा है. उसके दिमाग और नक् के बीच के स्कल में गैप ज्यादा हो गया है. इसे दूर करने के लिए उसकी सर्जरी भी करवाई गई. लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ.

Back to top button