यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नगर निकाय के पहले चरण में अपना वोट डाला..

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में बृहस्पतिवार को नगर निकाय के पहले चरण में अपना वोट डाला। महानगर के ब्वॉयज कॉलेज में सुबह नौ बजे पत्नी नम्रता पाठक के साथ मतदान किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से विकास के लिए मतदान करने की अपील की।

डिप्टी सीएम ने नगर निकाय चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया। लखनऊ में 110 वार्ड हैं। अधिकांश सीटें भाजपा के खाते में आ रही हैं। भाजपा के सभी महापौर प्रत्याशियों पर प्रदेश की जनता ने भरोसा जताया है। भाजपा को नगर निकाय चुनाव में प्रचंड जीत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। यह कानून व्यवस्था का आदर्श उदाहरण है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक चुनावी प्रबंधन में भी व्यस्त रहे। मतदान के बाद हर सीट के चुनावी समीकरण की जानकारी लेते रहे। प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र में मतदान की गति के बारे में स्वयं जानकारी लेते रहे। पूरा फोकस अधिक से अधिक मतदान पर रहा।

Back to top button