एक दूसरे को बचाने के चक्कर में परिवार के 6 लोगों की मौत, मामला जानकर हो जाओगे हैरान…

मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के एक गांव में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल यहां के बिजावर क्षेत्र में  लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर बिजावर पुलिस थाना अंतर्गत महुआ झाला गांव में हुई।

बिजावर पुलिस थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया कि महुआ झाला गांव में एक शौचालय का निर्माण किया जा रहा था। इसके लिए सेप्टिक टैंक बनाया गया था और उसके ऊपर छत (लेंटर) डाल दी गई थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह इस छत पर लगी सेंटिंग को हटाने के लिए एक व्यक्ति सेप्टिक टैंक में उतरा और टैंक में रोशनी के लिए लगाई गई लाइट से अचानक करंट फैल गया और वह उसकी चपेट में आ गया।

https://twitter.com/ANI/status/1414107167410384897?

छतरपुर के थाना बिजावर, महुआ झाला गांव में शौचालय निर्माण के लिए मिट्टी खोदने के दौरान अहिरवार समुदाय के 6 लोगों की करंट लगने से निधन का दुखद समाचार मिला।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

Back to top button