परीक्षा की कॉपी चेक कर रही थी रीलबाज मैडम, कर बैठी इतनी बड़ी गलती

आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल काफी कॉमन हो गया है. हर शख्स सोशल मीडिया पर एक्टिव है. जब से इसके जरिये लोग पैसे कमाने लगे हैं, तब से वायरल कंटेंट बनाने की होड़ मच गई है. लोग ऐसे कंटेंट क्रिएट करने की कोशिश करते हैं, जिसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखें. जितने ज्यादा व्यूज, उतनी कमाई. इस चक्कर में कई बार लोग उटपटांग काम करते हुए देखे जाते हैं.

बिहार की एक टीचर को भी वायरल होने का ऐसा ही खुमार चढ़ा था. लेकिन उसने ऐसा कंटेंट बनाया, जिसकी वजह से वो वायरल तो हो गई लेकिन गलत तरीके से. इसका अंजाम भी ऐसा हुआ जिसकी कल्पना टीचर ने नहीं की थी. दरअसल, इस टीचर ने एग्जाम के आंसरशीट चेक करते हुए रील बनाकर शेयर किया था. लेकिन इसमें लोगों को कुछ ऐसा नजर आ गया, जिसकी वजह से लाखों लोग उसके खिलाफ कमेंट करने लगे. आइये बताते हैं पूरा मामला.

दर्ज हो गया मामला
ये घटना बिहार की है. पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की एक टीचर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में टीचर एग्जाम के आंसरशीट चेक करती नजर आई. टीचर के सामने खड़ा शख्स उसका वीडियो बना रहा था. इसमें देखा गया कि टीचर बिना आंसर पढ़े ही कॉपी चेक कर नंबर दे रही थी. इस वीडियो के वायरल होते ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है.

ऐसे तय होगा भविष्य
वीडियो के वायरल होते ही लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. लोगों ने कमेंट में लिखा कि ये टीचर तो आंसर पढ़ भी नहीं रही है. ऐसे कैसे स्टूडेंट का भविष्य तय होगा? वहीं एक ने लिखा कि ज्यादातर टीचर ऐसे ही कॉपी चेक करते हैं. टीचर का एक और वीडियो पहले भी वायरल हुआ है, जिसमें वो इसी तरह से कॉपी चेक करती नजर आई.

Back to top button