कपड़े बदलते लड़की का बनाया था MMS, फिर कोच ने साथी के साथ मिल किया गैंगरेप

हरदा (भोपाल).लड़की को ब्लैकमेल कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है वहीं दूसरा फरार है। दरअसल, लड़की गवर्नमेंट कॉलेज की स्टूडेंट है। कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट्स को सेल्फ डिफेंस के टिप्स देने के लिए इंटरनेशनल कोच रखा था। लड़की का आरोप है इस दौरान कोच उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जिसके बाद उसने क्लास जाना छोड़ दिया और पर्सनल ट्रेनर के यहां ज्वाइन कर लिया था। लड़की के मुताबिक, कॉलेज में कपड़े बदलते समय अश्लील वीडियो बनाकर दूसरे कोच को दे दिया था जिसके बाद से उसने ब्लैकमेल कर गैंगरेप किया। क्या है मामला….कपड़े बदलते लड़की का बनाया था MMS, फिर कोच ने साथी के साथ मिल किया गैंगरेप

– मामला, शहर के रहटगांव थाना एरिया का है। यहां लड़की एक कॉलेज में पढ़ती थी। इस दौरान कराटे कोच नीलेश सेन ने छेड़छाड़ की।

– सेन ने लड़की का कॉलेज में कपड़े बदलते समय बनाया अश्लील वीडियो पर्सनल ट्रेनर यूसुफ मंसूरी को दे दिया। मंसूरी ने भी लड़की को वीडियो से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

– पुलिस के मुताबिक, दो कराटे कोच के खिलाफ छेड़छाड़, गैंगरेप और एससीएसटी एक्ट की धारा लगाई है। एक आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। उसका टूटा मोबाइल जब्त किया है। इसकी जांच कराई जाएगी।

लड़की को वीडियो दिखाकर होटल और गांव ले जाकर किया था गैंगरेप

– कुलहरदा के रहने वाले कराटे कोच यूसुफ मंसूरी ने लड़की को अश्लील वीडियो दिखाकर और वायरल करने की धमकी दी। इससे लड़की डर गई।

– मंसूरी ने उससे वीडियो सार्वजनिक करने का डर बताकर उससे फिजिकली रिलेशनशिप बनाए। वह लड़की को एक बार एक होटल में ले गया, इसके बाद गांव में ले जाकर गैंगरेप किया।

– कंप्लेंट के बाद पुलिस ने यूसुफ मंसूरी और नीलेश सेन के खिलाफ गैंगरेप, ब्लैकमेल करने और धमकाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।

– पुलिस ने मंसूरी को खिरकिया से वापस लौटते समय बस से गिरफ्तार किया। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

6 माह पहले हुई थी कंप्लेंट, पुलिस ने दिखाई लापरवाही

– छह माह पहले अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लड़कियां ने कंप्लेंट की थी। लड़कियां ने 8 जून 2017 को की कंप्लेंट में कॉलेज के कराटे कोच नीलेश सेन पर अश्लील फोटो खींचने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कराटे क्लास में सिर्फ लड़कियों को एडमिशन दिया जाता है।

– छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़कियां को क्लास से बाहर करने की धमकी दी जाती थी। पीड़ित लड़कियों ने कंप्लेंट कलेक्टर, प्राचार्य, डीईओ और जिला खेल अधिकारी कार्यालय में की, लेकिन इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

– इस कारण आरोपी कोच के हौसले बुलंद हो गए। उसने शासकीय कॉलेज के चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते समय लड़की का वीडियो बनाया। जिस वजह से लड़की गैंगरेप का शिकार हुई।

– इधर, प्राचार्य ने साफ कहा उनके यहां कोच पर अश्लील फोटो और छेड़छाड़ की कोई कंप्लेंट नहीं हुई। उन्होंने कहा महिला ट्रेनर रखने की मांग को लेकर 8 दिसंबर को लड़कियों ने ज्ञापन दिया था।

पुलिस की भनक लगते ही मोबाइल तोड़ा…

– पीड़ित लड़कियों ने शनिवार देर रात रिपोर्ट करने पहुंची थीं। आरोपी यूसुफ को भनक लगी। तो उसने उस मोबाइल को तोड़ दिया, जिसमें वीडियो था।

– हालांकि पुलिस ने उसका टूटा मोबाइल जब्त कर लिया है। जिससे वीडियो रिकवर करने साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

– पुलिस उस लॉज के डायरेक्टर से भी पूछताछ करेगी, जहां आरोपी लड़की को लेकर गया था। खेत मालिक का भी पता लगा रही है, जिसके खेत में वह पीड़िता को ले गया था।

ये भी पढ़ें: रोते हुए बेटी ने माँ को बताया अपना दर्द, की कैसे आपकी गैरमौजूदगी में पापा करते थे गन्दा काम

इंटरनेशनल कराटे कोच के खिलाफ छेड़छाड़ व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

– हंडिया थाना इलाके की छात्रा कॉलेज में पढ़ती है। पुलिस ने बताया कराते कोच नीलेश सेन कराते सिखाते समय उसके साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर उसने धमकी दी।

– छात्रा ने 8 दिसंबर को प्रिंसिपल विजय अग्रवाल से इसकी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जब नीलेश को पता चला तो उसने उसे घर जाते समय बस रोककर धमकाया।

– उसने अपनी सहेली के साथ थाने पहुंचकर इंटरनेशनल कराटे कोच सेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छेड़छाड़, धमकाने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

– सेन अभी फरार है। पुलिस आरोपी को पकड़ने दबिश दे रही है। उसकी पत्नी भी गर्ल्स स्कूल में छात्राओं को कराते सिखाने का ट्रेनिंग देती है।

Back to top button