लाश से मिली गोली ने बताया कौन है हत्यारा, जानें कैसे हुआ फॉरेंसिक टेस्ट

पटना. शव खुद बता देता है कि उसका हत्यारा कौन है। जरूरत होती है सही जांच की। आदित्य मर्डर केस में यही हुआ। इस केस में कोर्ट पहले ही रॉकी यादव और उसके साथियों को दोषी करार दे चुकी है आज फैसला सुनाया जाएगा।
लाश से मिली गोली ने बताया कौन है हत्यारा, जानें कैसे हुआ फॉरेंसिक टेस्ट

 मुकर गए थे गवाह…

– आदित्य ने दबंग नेता बिंदी यादव के बेटे रॉकी यादव की रेंज रोवर कार को साइड नहीं दी थी। इस बात से रॉकी इतना गुस्सा हुआ कि उसने अपना लाइसेंसी पिस्टल निकाला और आदित्य के सिर में गोली मार दी।
– हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद रॉकी अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया था। आदित्य के साथ उसके चार दोस्त थे। सबने देखा था कि गोली किसने चलाई, लेकिन डर के मारे वे गवाही के दौरान मुकर गए।

इसे भी देखें:- अभी अभी: रक्षामंत्री बनते ही निर्मला सीतारमन ने उठाया सबसे बड़ा कदम, पाक समेत चीन के भी उड़े होश!

– गवाह भले ही डर के मारे मुकर गए, लेकिन पुलिस हर हाल में आदित्य के हत्यारे को सजा दिलाना चाहती थी। ऐसे में साइंटिफिक इनवेस्टीगेशन काम आई। 
– फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की टीम ने घटना स्थल से सबूत जमा किए। आदित्य के सिर से गोली मिली थी। इसके साथ ही पुलिस ने रॉकी की पिस्टल भी बरामद कर ली थी। 
– फॉरेंसिक साइंटिस्ट ने जांच कर बताया कि आदित्य के सिर में जो गोली मारी गई थी वह रॉकी के पिस्टल से चली थी। यह रिपोर्ट उसे सजा दिलवाने में बहुत काम आई।

Back to top button