भाभी से देह व्यापार करवाना चाहता देवर, मना करने पर उठाया ये… खौफनाक कदम

हरियाणा के पानीपत जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले के सबसे व्यस्ततम फतेहपुरी चौक पर रविवार रात करीब 9 बजे एक युवक ने अपनी भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया. आरोपी की पत्नी ने ही आरोप लगाया कि उसका पति उससे और भाभी से देह व्यापार कराना चाहता था. भाभी ने इस बात का विरोध किया तो उसने उनकी हत्या कर दी. जब उनका पति उनका पीछा कर रहा था, तब उन्होंने पुलिस को फोन भी किया था. अगर तभी पुलिस पहुंच जाती तो भाभी की जान बच सकती थी.

आरोपी की पत्नी ने बताया कि उनका पति भरत उससे और जेठानी से देह व्यापार करवाना चाहता था. इसी वजह से घर में झगड़ा होता था. तब दोनों देवरानी और जेठानी अलग रहने लगीं. शनिवार रात को दोनों एक्टिवा पर बाजार आई थीं. दोनों चाऊमीन खाकर निकलीं और कविता एक्टिवा चला रही थीं. तभी उन्‍होंने देखा कि उनका पति भरत उनका पीछा कर रहा है. उसने 100 नंबर पर कॉल कर बताया कि उन्हें जान का खतरा है.

चाकू से ताबड़तोड किए वार
करीब पंद्रह मिनट बाद ही भरत ने पीछे से भाभी को धक्का देकर नीचे गिराया और उनकी छाती में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. जब उसे लगा कि अब वह नहीं बचेगी तो उसने वहां से भागने की कोशिश की और वही पड़ोस के एक घर में छिप गया. मौके पर मौजूद एक शख्स ने उसका 500 मीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

फिलहाल पुलिस ने प्रिया की शिकायत पर आरोपी भरत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश पर रिमांड पर लेगी. पुलिस का कहना है कि रिमांड पर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाएगी.

Back to top button