भाई बनकर प्रेमी पहुंचा था प्रेमिका के ससुराल, लोगों ने पकड़ करा दी शादी
शेखपुरा.बिहार के शेखपुरा जिले में एक प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका को ससुराल से विदा कराने के लिए आया था। इस दौरान लोगों ने पकड़कर दोनों की शादी करा दी। प्रेमी-प्रेमिका से मिलने के लिए चचेरा भाई बनकर आया था।

पति के कॉल से हुआ खुलासा…
– शेखपुरा जिले के कमासी गांव में शुक्रवार की रात प्रेमी जितेंद्र शादीशुदा प्रेमिका जूली के ससुराल पहुंचा था।
– ससुराल वालों ने उसका परिचय पूछा तो उसने खुद को जूली का चचेरा भाई बताया। उसने कहा कि मैं दीदी को विदा कराकर गांव ले जाने आया हूं।
– इस दौरान जूली के पति जयचंद्र कुमार ने कॉल करके ससुराल बात की तो पता चला कि वहां से किसी को नहीं भेजा गया।
– इसके बाद ससुराल के लोगों ने जितेंद्र को पकड़ लिया और शनिवार सुबह पंचायत बुलाई गई। पंचायत में शादीशुदा युवती की शादी प्रेमी के साथ कराने का फैसला लिया गया।
– पत्नी की दूसरे से हो रही शादी में खुद उसका पति भी शामिल हुआ।
6 माह से चल रहा था प्रेम प्रसंग
– बताया जा रहा है कि जूली और जितेंद्र के बीच 6 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की जान पहचान एक रांग नंबर कॉल से हुई थी।
– शादी के बाद भी जूली प्रेमी से मोबाइल पर चोरी छिपे बात करती थी। जूली का प्रेमी उसके गांव के बगल का रहने वाला है। वह जोधपुर में किसी कंपनी में काम करता है।
– जितेंद्र प्रेमिका जूली से मिलने के लिए जोधपुर से आया था। युवती की एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह दुर्गापूजा के दौरान ससुराल आई थी।





