सरकार का बड़ा तोहफा, अब केवल 15 मिनट में तय कर सकेंगे बांद्रा से वर्सोवा तक का सफर

मुंबई। मुंबई वासियों के लिए राज्य सरकार ने एक खुशखबरी सुनाई है। राज्य सरकार ने सपनो के शहर कहे जाने वाले मुंबई में एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है जिसके पूर्ण होने के बाद मुंबई के  बांद्रा और वर्सोवा के बीच के सफर के लिए लगने वाला समय दो घंटो से घट कर मात्र 15 मिनट रह जाएगी।  

दरअसल सरकार ने मुंबई के वर्ली से वर्सोवा तक एक सी लिंक के निर्माण की योजना को मंजूरी दे दी है। इस सी लिंक के बनाने के बाद बांद्रा से वर्सोला तक का सफर मात्र 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। राज्य सरकार के मुताबिक इस सी लिंक के निर्माण का कार्य अगले महीने से शुरू हो जायेगा। सरकार ने इसके निर्माण को 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

इस सी लिंक के निर्माण का ठेका मुंबई की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और इटली की एक सिविल कंपनी को संयुक्त तौर पर सौंपा गया है। कुछ मीडिआ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सी लिंक के निर्माण की अनुमानित लगत 6993 करोड़ रूपए बताई जा रही है वही पुल पर सिक्स लेन सड़क और अन्य निर्माण को  मिलाकर इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत तक़रीबन 11000 करोड़ हो जाएगी। 

सरकार ने इस योजना का काम जल्दी ख़त्म करने के लिए कंपनी से कहा है कि यदि वो काम को तय समय से 6 महीने पहले पूरा कर लेगी तो उसे प्रॉजेक्ट की 5 प्रतिशत लागत राशि यानी 350 करोड़ रुपये बतौर इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही काम में देरी होने पर हर दिन के हिसाब से जुर्माना भी वसूला जाएगा।  हालांकि कंपनी का कहना है कि वो तय समय से पहले ही काम पूरा कर लेगी। 

Back to top button