सर्दियों में बेस्ट है ये गुड़, नारियल और सूजी की मिठाई, सेहत के लिए भी है फायदेमंद

एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन, डिजर्ट
- कितने लोगों के लिए : 2 – 4
- समय : 15 से 30 मिनट
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
- दो केले (पके हुए)
-
- आधा कप गुड
-
- आधा कप नारियल का दूध
-
- एक कप सूजी
-
- दो बड़े चम्मच घी
-
- आधा चम्मच बड़ी इलायची के दाने
विधि
– सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में सूजी में घी डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
– अब केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और गुड़ को कद्दूकस कर लें. अब दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें.
– केले और गुड़ के पेस्ट को भुनी हुई सूजी में मिलाकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
– अब नारियल का दूध और इलायची के दाने डालकर चलाएं और आंच बंद कर दें.
– धीमी आंच में एक प्रेशर कूकर में थोड़ा सा पानी डालकर रखें.
– अब इस मिश्रण को एक चिकनाई लगे डिब्बे में डालकर एक कूकर के अंदर रखें और 10-15 मिनट तक स्टीम करें.
– तय समय के बाद एक थाली में थोड़ा सा घी लगाकर इस मिश्रण को फैला दें.
– तैयार है गुड़, नारियल और सूजी की मिठाई. ठंडाकर अपने मनपसंद आकार में काटकर सर्व करें.





