गुलकंद खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे…

आजकल गुलाब किसी को पसंद नहीं होता है। गुलाब से बने अर्क का इस्तेमाल बहुत से ब्यूटी प्रॉडक्ट में होता है लेकिन गुलाब की पंखुडियों से बना गुलकंद सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। गर्मी के मौसम में यह बहुत लाभकारी है और खाने में भी टेस्टी होता है। 

गुलकंद खाने के फायदे:

गुलकंद खाने से शरीर को ठंड़क मिलती है। रोजाना इसके सेवन से लू और तपती गर्मी के कारण होने वाली सेहत संबंधी दिक्कतों से बचा जा सकता है।

पेट से जुडी परेशानियां कब्ज या गैस है तो गुलकंद खाने से फायदा मिलता है। इससे खाना भी आसानी से पचना शुरू हो जाता है। जिससे भूख लगनी शुरू हो जाती है।

कुछ लोगों के बहुत जल्दी छाले होने लगते हैं। ऐसे में गुलकंद का सेवन करने से जल्दी आराम मिलता है। इसे खाने से चेहरे पर भी निखार आना शुरू हो जाता है।

गर्मी के मौसम में आंखों में जलन होना आम बात है। आंखों को ठंड़क पहुंचाने के लिए और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गुलंकद का सेवन जरूर करें। इससे शरीर की थकान भी दूर हो जाती है।

Back to top button