कोरोना महामारी के संकट काल में होने वाली कांवड़ यात्रा पर UK सरकार ने लगाया प्रतिबन्ध…

कोरोना महामारी के संकट काल में होने वाली कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के लिए सीएम योगी ने राज्य में तैयारियां तेज कर दी हैं. उन्होंने उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश में जलाभिषेक के लिए भक्तों के लिए निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा है कि पड़ोसी सूबों से संवाद स्थापित कर कांवड़ यात्रा को पूरा किया जाए. कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए कांवड़ यात्रा को सुचारू रूप से चलाया जाए. 25 जुलाई से शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा आरंभ होगी.

वहीं, उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को देहरादून में कांवड़ यात्रा को लेकर 8 राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई. DGP अशोक कुमार ने बताया कि, “वर्ष 2020 की तरह इस साल भी कोरोना के चलते उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा पर प्रतिबन्ध लगाया गया है. बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी थी. पूर्व में कुंभ के आयोजन से सरकार की जमकर आलोचना हुई थी और देश में दूसरी लहर का जिम्मेदार भी उत्तराखंड सरकार द्वारा कुंभ आयोजन को बताया गया था. कुंभ में लाखों फर्जी कोविड टेस्ट की जांच भी अभी चल रही है.

इससे पहले खबर आई थी कि कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड के नये सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की है. वह जल्द ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से बात करने के बाद कांवड़ यात्रा शुरू करने पर फैसला कर सकते हैं. 

Back to top button