जंगल में खूबसूरत हसीना की हुई दुर्दशा, जानकर कांप जाएगा तन-मन

अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली रोजी मूरे (Rosie Moore) को कौन नहीं जानता? इन्हें दुनिया का सबसे ग्लैमरस साइंटिस्ट माना जाता है. सोशल मीडिया पर आए दिन ये अपनी हॉट अंदाज में तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसमें कभी ये खुद को सांप से कटवाती हैं, तो कभी समंदर के अंदर जाकर बड़ी-बड़ी मछलियों को करीब से देखती हैं. रोजी एक एनिमिल एक्सपर्ट हैं, जिसकी वजह से वो ऐसी फोटोज सोशल मीडिया पर डालती हैं. इनका फैन फॉलोविंग भी जबरदस्त है. लेकिन हाल ही में इस खूबसूरत हसीना की जंगल में दुर्दशा हो गई, जिसके बारे में जानकर आपका तन-मन कांप जाएगा. इंस्टाग्राम पर रोजी ने अपनी भयावह दुर्दशा की कहानी शेयर किया है.
जीवविज्ञानी रोजी ने खुलासा किया है कि वह भयंकर डेंगू बुखार से पीड़ित हो गई हैं. उन्हें पिछले महीने (मई) यह बीमारी हुई थी, जिसे उन्होंने “घातक” करार दिया है. उन्होंने कहा कि डेंगू की वजह से तेज बुखार है, ऐसे में बिस्तर से बाहर निकलना भी मुश्किल है. खुद को ठंडा रखने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है. लेकिन अपनी पीड़ा के बावजूद उन्होंने लोगों को बाहर निकलने और “दुनिया के और दूरदराज के हिस्सों को देखने” के लिए प्रोत्साहित किया. रोजी ने कहा कि डेंगू के अलावा उनकी आंखों में भी संक्रमण हो गया है. दक्षिण अमेरिका की यात्रा के दौरान “ढेर सारे कीड़ों के काटने” के बाद उनकी आंख में दर्द होने लगा था.
कीड़ों के काटने से रोजी के आंखों में संक्रमण तो है ही, साथ ही उनके पेट पर भी भयंकर दाने निकल आए हैं. वो खुद को दर्द और बुखार से उबारने के लिए लगातार दवाइयां ले रही हैं. उन्होंने कहा कि दर्द और बुखार में वो टाइलेनॉल को ऐसे पी रही थी जैसे कोई और नहीं पी सकता. उन्होंने कहा कि अभी थोड़ी राहत है, लेकिन मैं शुरुआत में ही लोगों को इस बारे में बताकर इस मुद्दे को बड़ा नहीं बनाना चाहती थी. अपनी पोस्ट के कैप्शन में रोजी ने कहा, “डेंगू बेहद घातक साबित हो सकता है, जबकि इसका कोई खास उपचार नहीं है. मैं लगातार दवाइयां ले रही हूं. डेंगू की वजह से भूख भी नहीं लगती थी, जबकि हम दिन में 5-12 मील तक पैदल चलते थे. मैं अपने हेल्थ के बारे में लोगों को बताकर डराना नहीं चाहती थी.
हालांकि, रोजी भले ही अब स्वस्थ हो रही हैं, लेकिन डेंगू बेहद खतरनाक बीमारी है. मच्छरों के काटने से यह फैलता है. आमतौर पर इसका फीवर की दवा खाने के अलावा कोई खास इलाज भी नहीं है. इसकी वजह से प्लेटलेट्स भी कम होने लग जाते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार , दुनियाभर में हर साल 10 करोड़ से 40 करोड़ लोग डेंगू से संक्रमित होते हैं. WHO के रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में डेंगू से 7300 मौतें हुई थीं. बता दें कि अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली रोजी को ग्लैम साइंटिस्ट भी कहा जाता है, जिनकी पहचान एक मॉडल के रुप में भी है.





