देश और दुनिया भर में ऐसे मनाया जा रहा 7वां योग डे, सामने आई कुछ अद्भुत तस्वीरें…

कोरोना महामारी की भयंकर त्रासदी के बीच आज देश और दुनियर में 7 वां योग दिवस मनाया जा रहा है. पूरे- देश और दुनिया में मनाए जा रहे इंटरनेशनल योग दिवस 2021 की अद्भुत तस्वीरें और फोटोज सामने आ रही हैं.
आज पीएम नरेंद्र मोदी ने योग दिवस पर अपने संबोधन में कहा, जब भारत नें संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था तो उसके पीछे ये ही भावना थी की योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो. इस दिशा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अब विश्व को M-Yoga एप की शक्ति मिलने जा रही है.
दिल्ली में आज सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में योग किया.
https://twitter.com/ANI/status/1406791665990262784?
इंटरनेशनल योग डे पर आज ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों ने लद्दाख में 18,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया.
बता दें कि 21 जून की तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है.
अन्य तमाम घटनाओं के अलावा यह तारीख 6 वर्ष पहले अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज , जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए.
https://twitter.com/ANI/status/1406793812651909124?
भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को योग दिवस का त्यौहार मनाया जाता है और सभी इसमें बढ़ चढ़कर शिरकत करते हैं.
https://twitter.com/ANI/status/1406785835903590404?
21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया.
https://twitter.com/AHindinews/status/1406796228197720066?
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में योग किया





