18 साल की लड़की, पिता की उम्र का है बॉयफ्रेंड!

कहते हैं, प्यार अंधा होता है, वो जाति, धर्म, अमीर-गरीब नहीं देखता. पर आज के वक्त में प्यार इतना अंधा हो चुका है कि वो उम्र भी नहीं देखता. आजकल ये काफी आम बात हो गई है कि पार्टनर्स की उम्र में जमीन आसमान का फर्क हो. हालांकि, सोशल मीडिया निवासी, ऐसे रिश्तों को खुलकर नहीं अपनाते. अमेरिका के रहने वाले एक कपल ने बताया कि उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जब लोगों को पता चलता है कि उन दोनों की उम्र में 39 साल (Couple 39 years age difference) का फासला है.
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार 18 साल की बे (Bay) के बॉयफ्रेंड का नाम रिक (Riq) है जो 57 साल के हैं. दोनों अपने इस रिश्ते से बेहद खुश हैं, हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग नहीं खुश हैं. इस वजह से वो उन दोनों का मजाक उड़ाते हैं. बे ने कहा कि उम्र में रिक उनके माता-पिता से भी ज्यादा बड़े हैं. रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटॉफर्म टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी उम्र के बारे में खुलासा किया.
39 साल है उम्र में फासला
बे ने बताया कि कई वीडियो में हेटर्स उन्हें कहते हैं कि वो अपने प्रेमी के लिए काफी छोटी हैं. वहीं शख्स को लेकर टिप्पणी की जाती है कि वो उसके पिता जैसे लगते हैं. बे ने कहा कि उनकी और रिक की उम्र में 39 साल का फर्क है, पर वो लोगों की बातों को दिल से नहीं लगाती हैं, उन्हें पता है कि लोगों की बातों को सुनकर अनसुना कैसे किया जाता है. बे ने कहा कि उनके हेटर्स उन्हें भले ही न पसंद करें, पर वो बहुत खुश हैं.
लोग करते हैं गिरफ्तारी की मांग
बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उम्र में इतना फासला और छोटे-बड़े लोगों में इतना संबंध गैरकानूनी होना चाहिए. एक ने कहा कि इन दोनों को तो जेल हो जानी चाहिए. हालांकि, बहुत से लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया. ये पहली बार नहीं है जब दो लोगों के बीच की उम्र को लेकर इस तरह मजाक बनाया जा रहा है. अगर आपको ऐसे लोगों से जुड़ी कहानियां पढ़नी हैं, जिनकी उम्र में फासला है, तो ये पढ़ सकते हैं,





