पेड़ पर बैठा 12 फीट का कोबरा, लोगों को देखते ही लगा फुफकारने, ऐसा फैलाया फन

सांप ऐसे जीव हैं, जिन्हें देखकर ही इंसान अपना रास्ता बदल लेता है. यूं तो सांपों की बहुत सारी प्रजातियां दुनियाभर में पाई जाती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं, जो इतने जहरीले होते हैं. इनका ज़हर इतना खतरनाक होता है कि फुफकार भर से इंसान को मौत के मुंह में पहुंचा देते हैं. कोबरा की गिनती ऐसे ही ज़हरीले सांपों में की जाती है.
यूं तो ये जंगलों में रहते हैं, लेकिन कई बार ये रिहायशी इलाकों में भी दिख जाते हैं. फिलहाल एक कोबरा से ही जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस सांप के डील-डौल को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. वीडियो देखने के बाद आप थोड़ी देर के लिए तो लगभग सदमे में आ जाएंगे.
पेड़ पर बैठा विशालकाय कोबरा
अगुम्बे रेनफॉरेस्ट रिसर्च स्टेशन (ARRS) के फील्ड डायरेक्टर अजय गिरी ने विशालकाय कोबरा के वीडियो को इंस्टाग्राम पर पर पोस्ट किया, जिसे भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने भी X पर शेयर किया है. वीडियो में कोबरा एक घर के कंपाउंड में मौजूद झाड़ी में छिपा हुआ था. घर के मालिक ने वन विभाग और ARRS के अधिकारियों को खबर दी, तो वे वहां पहुंच गए. सांप को पहले रॉड से नीचे उतारा गया और फिर रेस्क्यू बैग में भरकर जंगल में छोड़ दिया गया.





