ट्रैफिक एजुकेशन सेल की ओर से विद्यार्थियों को पढ़ाया गया ट्रैफिक नियमों का पाठ

ट्रैफिक पुलिस मोगा की अगुआई में ट्रैफिक एजुकेशन सेल की ओर से एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोगा के विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने को जागरूक किया गया।
ट्रैफिक एजुकेशन सेल के इंचार्ज एएसआइ केवल सिंह ने ड्राइविंग करते सभी दस्तावेज साथ रखने, ओवर स्पीड वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चौपहिया वाहन चलाते सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशा करके वाहन न चलाने और ड्राइविंग करते मोबाइल फोन का प्रयोग न करने को लेकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
वहीं, नशामुक्त भारत अभियान के तहत डीसी मोगा की अगुआई में चल रहे ढुडीके सेंटर की काउंसलर अमनदीप कौर ने विद्यार्थियों से अपने विचार साझे किए। उन्होंने सभी को नशों से दूर रहने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अपने आसपास कोई व्यक्ति नशे का आदी दिखे तो उसे नशा छुड़ाओ केंद्र से इलाज करवाने को प्रेरित करें। इसके अलावा किसी भी तरह की समस्या पेश आने पर हेल्पलाइन नंबर 112 डायल करने की जानकारी दी।





