जेल से फरार आतंकी यूपी में बनवा रहा था फर्जी पासपोर्ट, फिर…

पंजाब के नाभा जेल ब्रेक कांड का मुख्य आरोपी फर्जी दस्तावेजों के सहारे नई पहचान बनाकर यूपी के पीलभीत जिले में छिपा हुआ था. पुलिस काफी समय से उसे तलाश कर रही है. उसने पीलभीत में ही पासपोर्ट के लिए भी अप्लाई कर दिया था. मामले का खुलासा होने पर पासपोर्ट पर रिपोर्ट लगाने वाले दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.Terror suspect escaped from jail

पंजाब पुलिस ने कुछ समय पहले बब्बर खालसा के आतंकी गुरजीत सिंह लड्डा को गिरफ्तार किया था. उसके पास से पीलीभीत से बना हुआ पासपोर्ट बरामद हुआ था. पासपोर्ट सुरजीत सिंह निवासी मकरंदपुर के नाम पर बना हुआ था. जिसके बाद यूपी पुलिस को इनपुट मिला कि नाभा जेल ब्रेककांड का मुख्य आरोपी गोपी घनश्यामपुरिया भी पीलभीत में फर्जी पासपोर्ट बनवा रहा है.

इसे भी पढ़े: नकली नोट दिखाकर ठगी करने वाले गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी ने पीलभीत के थाना पूरनपुर के गणेशगंज के फर्जी पते पर परमजीत सिंह के नाम से पासपोर्ट अप्लाई किया था. उसकी एप्लीकेशन पर पुलिस और एलआईयू की सारी रिपोर्ट लग चुकी थी. और सारे दस्तावेज पासपोर्ट ऑफिस पहुंच चुके थे. पंजाब पुलिस का इनपुट मिलते ही पीलीभीत पुलिस ने पासपोर्ट ऑफिस से गोपी का पासपोर्ट निरस्त करवा दिया.

इसके बाद आनन-फानन में पासपोर्ट के लिए पुलिस रिपोर्ट लगाने वाले दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इस मामले में पूरनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर किया गया है. हालांकि, इस बारे में जिले के आला अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Back to top button