नकली नोट दिखाकर ठगी करने वाले गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने नकली नोटों की गड्डियों के सहारे ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी कमिशन के आधार पर काम करते हैं. इस गिरोह के सरगना की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है.Cheating by showing fake notes

इस गिरोह के सरगना की पहचान आजाद के रूप में हुई है. कुछ समय पहले ही पुलिस ने आजाद को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था. आजाद ने ठगी करने के लिए लड़कों को कमीशन बेस पर रखा हुआ था. उसने ही सभी को ठगी करने के तरीके सिखाए थे. गैंग से जुड़े सभी ठग सुबह बैग लेकर सेल्समैन की तरह से काम पर निकलते थे.

आरोपी नकली नोटों की गड्डी गिराकर या लालच देकर मासूम लोगों को शिकार बना लेते थे. दिनभर में ठगी कर कमाई हुई रकम का 60 प्रतिशत आजाद को जाता था. आजाद एक डायरी में गिरोह के हर सदस्य के लेनदेन का हिसाब लिखता था. उस डायरी के अनुसार आजाद अब तक लाखों रुपयों की ठगी करवा चुका है.

इसे भी पढ़े: दिल्ली की लड़की से 23 युवकों ने किया गैंगरेप, दरिंदगी की सभी हदें पार!

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आजाद को कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद इस गिरोह के बाकी लोगों को भी दबोच लिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है.

Back to top button