स्वतंत्रता दिवस पर बड़े हमले की फ़िराक में दहशतगर्द, भारी मात्रा में बरामद हुआ गोला बारूद और हथियार

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जहां देश में हाई अलर्ट है वहीं लगातार आतंकियों की घुसपैठ और उनके मंसूबों पर भी पानी फिरता नज़र आ रहा है।
सेना ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास से भारी गोला बारूद और हथियार बरामद किए हैं। सूत्रों की माने तो यह हथियार पाकिस्तान से भारत लायें गए हैं। इन हथियारों को देश में दहशतगर्द स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी नापाक हरकत में इस्तेमाल करने की फिराक में थे।

  

पुंछ जिले की मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में गुरूवार देर शाम तैनात सेना की 22 मराठालाई ने नियंत्रण रेखा के पास चापड़ियां क्षेत्र में एक साझा अभियान चलाया। इस दौरान 9 एमएम की एक पिस्टल, 7 पिस्टल की मैगजीन, पिस्टल की 4 गोलियां, 4 सामान ले जाने वाले बैग, एक एके 56 राइफल, एके मैगजीन-3, एके गोलियां-500, एक विदेशी हथियार, एक रिवाल्वर, 2 पानी की बोतलें, 2 रेडियो सेट और 1 बैनेट/एके 47 पर लगाने वाला छुरा शामिल है। सेना ने बरामद सभी हथियार व गोला-बारूद सिक्का मंडी पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है। 

Back to top button