मिताली राज को तेलंगाना सरकार ने दिया एक करोड़ रुपये का इनाम

हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को गुरुवार को एक करोड़ रुपये और घर बनाने के लिए 600 वर्ग फुट जमीन भेंट की. राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य के खेल मंत्री टी पद्माराव ने मिताली को हैदराबाद में सम्मानित किया.मिताली राज को तेलंगाना सरकार ने दिया एक करोड़ रुपये का इनाम

मंत्री ने मिताली के कोच आरएसआर मूर्ति को भी 25 लाख रुपये भेंट किए. खेल को बढ़ावा देने के बाबत मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के निर्देशों का पालन करते हुए सरकार ने यह कदम उठाया. बता दें कि मिताली वनडे फॉर्मेट में विश्व स्तर पर सबसे अधिक रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी हैं. उन्होंने वनडे करियर में 6,190 रन बनाए हैं. 

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मिताली ने 19 साल की उम्र में दुनिया को अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाई थी. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में 214 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा, मिताली भारत की पहली ऐसी महिला कप्तान हैं, जिनके नेतृत्व में भारत ने दो बार 2005 और 2017 विश्व कप टूनार्मेंट के फाइनल में प्रवेश किया.

क्रिकेट जगत में अपने अतुलनीय योगदान के लिए 2015 में मिताली को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. मिताली को 2017 में बीबीसी ने 100 प्रेरणादायी महिलाओं की सूची में शामिल किया था.

Back to top button