टीम का हुआ एलान, रैना को मिली टीम की कमान

रणजी मैच के लिए यूपी टीम का एलान, सुरेश रैना होंगे कप्तान

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने 6 अक्टूबर से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ रणजी मैच के लिए यूपी की टीम का एलान कर दिया है।

raina

ये भी देखें: हार्दिक पांड्या ने ट्वीट कर खोला राज, मिस्ट्री गर्ल से बताया ये रिश्ता

टीम की कमान सुरेश रैना के हाथों में सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार यूपीसीए की चयन समिति ने छह अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक इकाना स्टेडियम में रेलवे के साथ होने वाले रणजी मुकाबले के लिए उत्तर प्रदेश के 17 खिलाड़ियों का सिलेक्शन कर लिया गया है। टीम की कप्तानी सुरेश रैना को सौंपी गई है।

टीम इस प्रकार हैः

सुरेश रैना (कप्तान), शिवम चौधरी, हिमांशू असनोरा, रिंकू सिंह, अक्क्षदीप नाथ, एकलव्य द्विवेदी, उमंग शर्मा, अल्मास शौकत, सौरभ कुमार, जीशान अंसारी, दीपेंद्र पांडेय, अंकित राजपूत, प्रवीण कुमार, कार्तिक त्यागी, इम्तियाज अहमद, इसरार अजीम और ध्रुव प्रताप सिंह।

Back to top button