टीम इंडिया के इस धाकड़ क्रिकेटर ने जोड़ा इस हीरोइन से कनेक्शन, लेकिन पहले ही पड़ गई डांट
नई दिल्ली। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनके द्वारा किये गए कुछ ट्वीट हैं।

इन दिनों भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है। हार्दिक पांड्या भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। हार्दिक पांड्या का बॉलीवुड स्टार को लेकर किया गया एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर उन्हें कई कमेंट के साथ-साथ लोगों की सलाह भी मिल रही है। दरअसल, फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अभी हाल ही में एक ट्वीट किया था। परिणीति चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो ट्वीट की और उसके कैप्शन में लिखा, ‘बेहतरीन पार्टनर के साथ एक परफेक्ट ट्रिप, प्यार ही प्यार।’
परिणीति ने हार्दिक के ट्वीट का जवाब भी दिया। परिणीति ने ट्वीट में कहा, ‘शायद, हो भी सकता है और नहीं भी। मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि सुराग इसी फोटो में है।’
इन दोनों की इस बातचीत पर ट्विटर यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट किए। कुछ यूजर्स ने हार्दिक को खेल पर ध्यान देने की सलाह दी, तो कुछ ने इशारों-इशारों में हो रही बात को क्यूट कहा।

Love is in the air!!! 







