रिटायर बाद कमेंटेटर नहीं बनना चाहते हैं युवराज, यह होगी इनकी अगली जॉब

टीम इंडिया के धांसू ऑलराउंडर युवराज सिंह की आईपीएल में घर वापसी हो गई है। इस सीजन में वह अपनी पुरानी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलेंगे। 1999-2000 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले युवराज अब तक कई कप्तानों के नेतृत्व में खेल चुके हैं। इसी बीच युवराज ने रिटायरमेंट के बाद अपनी नई योजना के बारे में खुलासा किया है।

रिटायर बाद कमेंटेटर नहीं बनना चाहते हैं युवराज, यह होगी इनकी अगली जॉबयुवराज का मानना है कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बचा है, इसलिए वह लगातार टीम में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन एक न एक दिन तो उन्हें क्रिकेट को अलविदा कहना ही है। इस बारे में बात करते हुए युवराज ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद वह एक कमेंटेटर तो बिल्कुल नहीं बनना चाहते। उनकी योजना है कि वह अपने संगठन ‘यूवीकैन’ के साथ जुड़कर कैंसर पीड़ितों के लिए कुछ खास कर सकें।
इसके अलावा युवराज सिंह वचिंत बच्चों की मदद कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। युवराज चाहते हैं कि ऐसे बच्चे अगर स्पोर्ट्स में कुछ करना चाहते हैं, तो उनके लिए बेहतरीन कोचिंग के इंतजाम किए जा सकें। अब तक कई कप्तानों के नेतृत्व में खेल चुके युवराज ने विराट और धोनी की कप्तानी पर भी बात की।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली के बारे में बात करते हुए युवराज ने कहा कि मैंनें दोनों ही खिलाड़ियों के साथ काफी क्रिकेट खेला है। धोनी जहां एक शांत प्रवृति के कप्तान हैं, वहीं विराट के अंदर आक्रामकता काफी ज्यादा है। सही समय पर सही निर्णय लेने की कला धोनी को विराट से बेहतर कप्तान बनाती है।

 
 
Back to top button