टीम इंडिया को बड़ा झटका, तीन वनडे नहीं खेल पाएगा ये खिलाडी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज़ से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले तीन वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे। टीम इंडिया के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि शिखर धवन इस समय बल्लेबाजी में जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे हैं।
इस वजह से नहीं खेलेंगे धवन –
बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि धवन ने बोर्ड से उन्हें तीन वनडे मैचों से छुट्टी देने के लिए कहा था। धवन की पत्नी बीमार हैं और वो चाहते हैं कि कि वो अपनी पत्नी के साथ रहें। बीसीसीआई ने धवन के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी का चयन नहीं किया है। बीसीसीआई ने इस सीरीज से पहले 16 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है। उनकी जगह पहले तीन वनडे में अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल में से किसी ओपनर के तौर पर मौका मिल सकता है। आपकों बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 17 सितंबर से शुरु हो रही है।
इस दिग्गज ने ठुकराई करोड़ों की डील, कहा- जो खुद नहीं पीता, दूसरों को कैसे कहूं
श्रीलंका से भी वापस लौट आए थे धवन –
इससे पहले शिखर धवन अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए श्रीलंका दौरा खत्म होने से पहले ही भारत लौट आए थे। धवन ने श्रीलंका दौरे के एकमात्र टी-20 मैच में हिस्सा नहीं लिया था। साथ ही साथ वो वनडे सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में भी वे टीम के हिस्सा नहीं थे। शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी से ही जबरदस्त फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन (358) बनाए थे और पहले वनडे में उन्होंने 132 रन की शानदार पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 3 वनडे के लिए चुनी गई भारतीय टीम –
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मो. शमी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का कार्यक्रम –
पहला वनडे- 17 सितंबर- चेन्नई
दूसरा वनडे- 21 सितंबर- कोलकाता
तीसरा वनडे- 24 सितंबर- इंदौर
चौथा वनडे- 28 सितंबर- बेंगलुरु
पांचवां वनडे- 1 अक्टूबर- नागपुर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का कार्यक्रम –
पहला टी-20- 7 अक्टूबर- रांची
दूसरा टी-20- 10 अक्टूबर- गुवाहाटी
तीसरा टी-20- 13 अक्टूबर- हैदराबाद।





