टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले धवन 3 वनडे के लिए हुए बाहर

भारत के धुरंधर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले तीन वनडे में नहीं खेलेंगे. पत्नी आएशा के बीमार होने की वजह से धवन ने बीसीसीआई से खुद को टीम से रिलीज करने का अनुरोध किया था. राष्ट्रीय चयन समिति ने धवन के अनुरोध को मान लिया. लेकिन बीसीसीआई ने शिखर की जगह किसी और खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं करने का फैसला किया है.Team India take a big blow

भारतीय टीम-

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मो. शमी.

इससे पहले शिखर धवन अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए श्रीलंका दौरा खत्म होने से पहले ही भारत लौट आए थे. धवन ने श्रीलंका दौरे के एकमात्र टी-20 मैच में हिस्सा नहीं लिया था. साथ ही वनडे सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में भी वे टीम के हिस्सा नहीं थे.

शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी से ही जबर्दस्त फॉर्म में हैं. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन (358) बनाए थे और पहले वनडे में उन्होंने 132 रन की शानदार पारी खेली थी.

Back to top button