टीम इंडिया के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर इस दिन करेंगे शादी

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। भुवी ने हाल ही में नूपुर डागर से सगाई की थी। दोनों अब 23 नवंबर को सात फेरे लेंगे। नूपुर लाइम लाइट से दूर रहने वाली हैं, वो भुवी की पड़ोसन हैं और कुछ समय डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया।

अभी-अभी: T-20 को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, ‘धोनी को बैटिंग करते देखना चाहती थी स्टेडियम की…
भुवी और नूपुर की सगाई 4 अक्टूबर को नोएडा में हुई थी और वो मेरठ में 23 नवंबर को अपने होम टाउन में पूरे रीति रिवाज के साथ विवाह करेंगे। भारतीय क्रिकेटर के पिता किरनपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि भुवनेश्वर की शादी की पार्टी तीन जगहों पर दी जाएगी।
पहले ये मेरठ में आयोजित होगा उसके बाद 26 नवंबर को बुलंदशहर में और फिर 30 नवंबर को नई दिल्ली में शादी का समारोह आयोजित किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी 29 नवंबर को सुबह दिल्ली में मौजूद रहेंगे क्योंकि टीम को फिर श्रीलंका के साथ दो से छह दिसंबर तक टेस्ट खेलना है।
भुवनेश्वर के पिता ने साथ ही बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बड़े अधिकारी और खिलाड़ी दिल्ली में 30 नवंबर को होने वाले समारोह में शिरकत करने पहुंचेंगे। ये जश्न होटल ताज में रखा गया है जहां टीम के खिलाड़ी ठहरे होंगे। क्रिकेटर के परिवार के सदस्यों ने ये भी बताया कि भुवनेश्वर अपनी शादी पर कोलकाता से खास तौर पर मंगवाई गई शेरवानी पहनेंगे।
भुवी की मंगेतर उनके पड़ोस में ही रहती हैं और उनका होमटाउन गंगानगर है। नूपुर के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त उप-निरीक्षक हैं। नूपुर पेशे से इंजीनियर हैं और चार भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। वो फिलहाल नोएडा की एक कंपनी में काम करती हैं। भुवी फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही क्रिकेट सीरीज का हिस्सा हैं। भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से जीती थी, जबकि ट्वंटी20 सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।





