विदेश दौरे से आते ही तेजस्वी ने ट्वीट कर चाचा नीतीश के बारे में कही ये बात
पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विदेश दौरे से लौटते ही एक बार फिर से मुख्यमंत्री पर जुबानी हमला करना शुरू कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर सीएम नीतीश का एक पुराना वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि नीतीश चाचा जब हमारे साथ थे तो तब हमारे जनसमर्थन के बलबूते कैसे दहाड़ कर 56 इंची सीने वाले से विशेष राज्य का दर्जा मांगते थे।
अब पता नहीं किस अज्ञात सीडी और फाइल के डर से दबी ज़ुबान मे प्रधानमंत्री की बजाय नीति आयोग से याचना कर रहे हैं। चाचा जी, यह हम बिहारियों का अधिकार है, भीख नहीं। तेजस्वी ने इसके साथ ही एक और ट्वीट भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लोजपा की विधायक वीणा देवी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार किसी काम नहीं, इन्हें हटाना चाहिए। इन्होंने भ्रष्टाचार बढ़ा दिया है।
नीतीश चाचा जब हमारे साथ थे तो तब हमारे जनसमर्थन के बलबूते कैसे दहाड़ कर 56 इंची सीने वाले से विशेष राज्य का दर्जा माँगते थे।
अब पता नहीं किस अज्ञात CD व File के डर से दबी ज़ुबान मे प्रधानमंत्री की बजाय नीति आयोग से याचना कर रहे है।चाचा जी, यह हम बिहारियों का अधिकार है, भीख नहीं pic.twitter.com/W5lNWqdylu
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 19, 2018
नीतीश कुमार किसी काम के नहीं हैं। इन्हें हटाना चाहिए। भ्रष्टाचार बढ़ा दिया है:- वीणा देवी,LJP-MP
नीतीश राज में क़ानून व्यवस्था बेलगाम,कोई उद्योग नहीं लगा, शिक्षा-स्वास्थ्य चौपट! सरकार ने बच्चों को भिखमंगा बना दिया है:- छेदी पासवान, BJP-MP
That’s Bihar’s NDA & Nitish for u!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 19, 2018
वहीं भाजपा नेता छेदी पासवान के बयान को भी जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश राज में क़ानून व्यवस्था बेलगाम,कोई उद्योग नहीं लगा, शिक्षा-स्वास्थ्य चौपट! सरकार ने बच्चों को भिखमंगा बना दिया है। इसे लेकर तेजस्वी ने ट्वीट किया कि-That’s Bihar’s NDA & Nitish for u!