T20I इतिहास की सबसे शर्मनाक हार के बाद बुरी तरह भड़के कप्तान Shreyas Iyer

 इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हार के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की गलतियों पर बात की है। उनका मानना है कि ये पिच 200 के स्कोर के लायक नहीं थी। इसके बाद बल्लेबाजों पर भी उन्होंने हार का ठीकरा फोड़ा है। भारतीय कप्तान का कहना है कि पावरप्ले में पांच विकेट गंवाना ही टीम की हार का कारण बना।

मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को इस फॉर्मेट की अब तक की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ अब भारत इस सीरीज में जीत हासिल नहीं कर सकता है। हालांकि, टीम इंडिया के पास मौका है कि वे अगले दोनों मैच जीतकर वापसी करें और सीरीज को ड्रॉ पर समाप्त करें। मैच के बाद अय्यर ने इसी को लेकर बात की है।

श्रेयस अय्यर हार के बाद हुए निराश

भारत की हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए अय्यर ने कहा, “मुझे लगता है कि ये बहुत बुरा क्रिकेट था। मैं इसके लिए इससे बेहतर शब्द इस्तेमाल नहीं कर सकता था। इतने बड़े अंतर से हारना मंजूर नहीं है। मुझे लगता है कि हमें हार को स्वीकार करना होगा और ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाकर देखना होगा कि हमने क्या गलतियां की हैं। इस विकेट को देखें, तो मुझे ये 200 रन का नहीं लगता है। इसके अलावा जिस तरह से हमने पावरप्ले में बैटिंग की, चार (पांच) विकेट गंवा दिए और हम वहीं से हार गए।”

अय्यर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि टीम मीटिंग में आप कुछ प्लान कर सकते हैं। हालांकि, जब आप एक बाद मैदान पर आ जाते हैं, तो आपको जल्द से जल्द एडजस्ट करने की जरूरत होती है। आपको पता करना होता है कि किस लेंथ पर गेंदबाजी करना सही रहेगा। आज की पिच हार्ड लेंथ गेंदबाजों को मदद कर रही थी और हमने उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की। आपको जब 200 रन का पीछा करना होता है, तो आपको इनिंग को पेस करना होता है लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके।”

हम मजबूती से वापसी करेंगे: श्रेयस अय्यर

भारत अब सीरीज में जीत हासिल नहीं कर सकता है क्योंकि पहला मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। इसके बाद दूसरा और तीसरा मैच इंग्लैंड ने जीत लिया है। ऐसे में टीम इंडिया के पास सीरीज ड्रॉ करना सबसे बेहतर विकल्प होगा। इसी को लेकर कप्तान अय्यर ने कहा, “हमारे पास मजबूत वापसी करने का मौका है। पहले जो हुआ उसके 

Back to top button