दून की स्वाति सेमवाल बॉलीवुड फिल्म फन्नी खान में आएंगी नजर

देहरादून: बॉलीवुड की फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ व ‘बेबी सेलर्स’ में सपोर्टिंग रोल में अपने अभिनय से प्रभावित कर चुकी देहरादून की स्वाति सेमवाल अब जल्द ही बॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्म ‘फन्नी खान’ में नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी बड़े सितारे हैं। स्वाति, राजकुमार राव के अपोजिट रोल में हैं। वह इस फिल्म को अपने फिल्मी कॅरियर का टर्निंग प्वाइंट मान रही हैं। दून की स्वाति सेमवाल बॉलीवुड फिल्म फन्नी खान में आएंगी नजर

देहरादून निवासी बॉलीवुड अभिनेत्री स्वाति सेमवाल ने ‘दैनिक जागरण’ से निजी बातचीत में बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले फिल्म ‘फन्नी खान’ साइन की है। यह फिल्म कॉमेडी रोमांस से भरपूर है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि फिल्म में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम करने का उन्हें मौका मिला है। इस पल को वह जाया नही होने देना चाहती है, इन बड़े सितारों से वह काफी कुछ सीख रही है। 

स्वाति ने फिल्म की स्टोरी के सस्पेंस को बरकरार रखते हुए अपने रोल के बारे में सिर्फ इतना बताया कि फिल्म में वह बहुत मतलबी लड़की के किरदार में नजर आएंगी। जो मुंबई में एक्ट्रेस बनने की तलाश में आती है और हर किसी का इस्तेमाल करती है। वहीं, उनके अपोजिट में राजकुमार राव सीधे-साधे लड़के की भूमिका में हैं। फिल्म फुल आन एंटरटेनमेंट है। फिल्म के जून 2018 में रिलीज होने की संभावना है। 

स्वाति इस फिल्म को अपने  फिल्मी कॅरियर का टर्निंग प्वाइंट मान रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक कि फिल्मों से यह खास है। वह इस फिल्म को लेकर खासी उत्साहित भी हैं और अभी मुंबई में शूटिंग कर रही है। 

चारा घोटाला मामले में लालू यादव दोषी करार, 3 जनवरी को होगा सजा का ऐलान

मार्शल आर्टस के प्रति कर रही जागरूक 

स्वाति सेमवाल ने बताया कि इन दिनों वह मार्शल आट्र्स का भी कैंपेन चला रही हैं। इस कैंपेन का मकसद नारी सशक्तीकरण है। नारियों को आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाना है। कहा कि अगर नारी शारीरिक रूप से मजबूत हो जाएगी तो महिला अपराध में भारी कमी देखने को मिलेगी।

Back to top button