अभी अभी: महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी सुष्मिता, MP में भी हुआ बड़ा फेरबदल

जी हाँ: अभी अभी: महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी सुष्मिता, MP में भी हुआ बड़ा फेरबदल| कांग्रेस ने संगठन स्तर पर एक बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने सुष्‍मिता देव को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है।।अब तक महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाल रही शोभा ओझा को हटा दिया गया है। शोभा ओझा को संगठन में क्या जिम्मेदारी दी जाएगी इसको लेकर पार्टी ने अभी साफ नहीं किया है।

सुष्‍मिता देव

मालूम हो कि सुष्मिता देव 16वीं लोकसभा में सांसद हैं। वे वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में असम की सिल्चर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीती।

मध्य प्रदेश में भी किया फेरबदल
इसके अलावा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश संगठन में भी बदलाव किया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के महासचिव मोहन प्रकाश और सचिव राकेश कालिया को भी हटा दिया है।

अभी अभी: राम रहीम की गुफा में मिली सुरंग, जो सीधे निकलती थी साध्वियों के कमरे में

पार्टी ने दीपक बाबरिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस का महासचिव बनाया है। जुबैर खान और संजय कपूर को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि अगले साल मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Back to top button