लालू पर ट्वीट कर बुरे फंसे सुशील मोदी, लोगों ने कहाकुछ ऐसा…

पटना. राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर ट्वीट कर भाजपा नेता सुशील मोदी बुरे फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने सुशील मोदी को अपना काम ठीक से करने की सलाह दी है। लालू पर ट्वीट कर बुरे फंसे सुशील मोदी, लोगों ने कहाकुछ ऐसा...

मोदी का ट्वीट हो रहा ट्रोल…

– सुशील मोदी ने लालू प्रसाद पर हमला करते हुए ट्वीट किया था कि जो लोग सत्ता मिलने पर लोगों की जमीनें लिखवा कर फर्जी कंपनियों के सहारे परिवार की सात पीढ़िया के लिए अकूत संपत्ति जुटाने के आदती हो गए हैं उन्हें तो जांच एजेंसियों के आगे चक्कर तो लगानी ही पड़ेगी।
-मो मुस्तफा ने सुशील मोदी से सोशल मीडिया पर पूछा है कि “आपका क्या होगा, सृजन का पैसा कहां पर है ” 
-अखिलेश यादव ने सुशील मोदी पर हमला करते हुए लिखा है कि “चुप तुम्हारी बहन और भगिनी चोर हैं “
– सोशल मीडिया पर लोगों ने लालू पर मोदी के हमले पर कहा कि आप अपना काम पर ध्यान दें, लालू को कोर्ट और कानून देख रही है।
-सोशल मीडिया पर अंकित कुमार का कहना है कि मोदी जी आपके पास इसके अलावा कोई एजेंडा है, आप ये सोंचे कि बिहार में प्राइवेट सेक्टर के लोग अपना निवेश करें और लोगों को नौकरी मिले।
-राजा ने सुशील मोदी पर हमला करते हुए लिखा है कि ‘ चचेरी बहन के बारे में क्या राय है आपकी, सात पीढ़ी को तो छोड़ो वो तो आपकी अपनी पीढ़ी है।
– कुछ लोगों ने सुशील मोदी पर हमला करते हुए लिखा है कि पटना की गलियों में साइकिल से कपड़ा बेचने वाले तेरे पास करोड़ो रुपए कहां से आए? वो भी डिप्टी सीएम बनने के बाद।
Back to top button