राजस्थान: कुंवारी लड़की के करवा चौथ व्रत का घरवालों को पता चलने पर, घर के सभी सदस्यों ने की आत्महत्या

उदयपुर। परिवार के चार लोगों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पड़ोस में रहने वाले लोगों के अनुसार इस परिवार की कुंवारी बेटी कोमल शर्मा ने करवा चौथ का रखा था। इसके दूसरे दिन ये घटना हो गई। इस घटना के बाद से ही मृतक विनोद शर्मा की बड़ी कोमल लापता है।
राजस्थान: कुंवारी लड़की के करवा चौथ व्रत का घरवालों को पता चलने पर, घर के सभी सदस्यों ने की आत्महत्या

– शहर खेमपुरा इलाके में रहने वाले टीचर विनोद शर्मा, पत्नी कल्पना, बेटे निखिल और बेटी अंजू जहर पीकर सोमवार को आत्महत्या कर ली थी। घटना वाले दिन से ही घर की बड़ी बेटी कोमल लापता है।  पूरे मोहल्ले की महिलाओं ने विनोद शर्मा के घर पर करवाचौथ मनाई थी। इसी दौरान ये भी पता चला की कोमल जो की कुंवारी है, उसने भी व्रत रखा था। महिलाओं ने उससे पूछा कि तूने व्रत क्यों रखा है तो उसने कोई जवाब नहीं दिया था। इस बात को लेकर पूरा परिवार चिंतित था। विनोद कोमल की शादी की तैयारी कर रहा था। हाल ही में विनोद ने कोमल के लिए कई लड़के भी देखें थे। लेकिन कोमल की इस हरकत से पूरा परिवार सकते में था और दूसरे दिन ये घटना हो गई। 

इसे भी देखें:- सऊदी अरब में फंसी इस भारतीय लड़की ने भगवंत मान से लगाईं मदद की गुहार, कहा- प्लीज बचा लीजिये मुझे..

छोटी बेटी को घर जल्दी बुलाया था

– अंजू की सहेलियों ने बताया कि कॉलेज छूटने के बाद अंजू को अमूमन घर से कोई लेने आता था लेकिन कॉलेज चल रहा था तभी उसके पापा का फोन आया और घर पर बुलाया। इस पर अंजू अकेली घर गई थी।

ये लिखा सुसाइड नोट में

– जहर पीने से पहले विनोद ने सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि यह कदम हम सब पूरे होश हवास में उठा रहे हैं। इसके पीछे किसी का भी हाथ नहीं है। मरने के बाद बाद मेरी पूरी संपत्ति मेरे छोटे भाई पुरुषोत्तम के नाम कर दी जाए।
Back to top button