बिहार में सुधा दूध बढ़ाएगी 2-3 रुपए दाम, ऐसे किसानों को देगी लाभ

पटना. महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की बोझ सुधा ने कुछ और बढ़ा दी है। गुरुवार को सुधा के एमडी सुधीर कुमार ने घोषणा किया कि शुक्रवार से दूध के दाम में 2 से 3 रुपए की बढ़ोत्तरी होगी। सुधा दूध के दाम में हुई इस बढ़ोत्तरी का लाभ किसानों को देगी। किसानों को प्रति लीटर दूध के दाम 2 से 4 रुपए अधिक मिलेंगे। 
बिहार में सुधा दूध बढ़ाएगी 2-3 रुपए दाम, ऐसे किसानों को देगी लाभ

दानापुर में दूध की लूट…

दूध के दाम में हुई वृद्धि के बीच पटना के दानापुर में दूध की लूट की खबर आई है। गुरुवार अहले सुबह सुधा के कर्मचारी वैन से दूध की सप्लाई करने दानापुर गए थे। कुछ लोगों ने वैन को रोका और ड्राइवर से रुपए और दूध के 6 कैरेट लूट लिए।
Back to top button