खुलासा: डेरे में इस तरह की सुपर पाॅवर बनना चाहता था राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और रेप के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को लेकर एक आश्चर्यजनक जानकारी सामने आई है। दरअसल राम रहीम पर, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ऊन की तरह हथियारों को एकत्रित करने का,जुनून सवार था। वह चाहता था कि मिसाईलों का जखीरा अपने पास रखे। जिससे सामरिक शक्ति की आवश्यकता पड़ने पर वह सुपर पाॅवर बन सके।
डेरा सच्चा सौदा में जब जाॅंच की गई तो, वहाॅं से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। इस दौरान जाॅंच दल ने बंदूक और अन्य आयुध सामग्री बरामद की। पूछताछ में जानकारी मिली कि डेरा प्रमुख की तैयारी स्वयं के लिए बम और मिसाईलों का जखीरा तैयार करने की थी।
इसे भी पढ़े: अभी-अभी: लग गई मुहर! लाल कृष्ण आडवाणी को दिया गया ये सबसे बड़ा पद
गुरमीत राम रहीम चाहता था कि, उसकी रक्षा के लिए यदि मिसाईलों की जरूरत हो तो फिर वह इनका उपयोग कर पाए। डेरा सच्चा सौदा को लेकर कैथल निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरमीत राम रहीम की साजिश बेहद खतरनाक थी और करीब 16 वर्ष पूर्व ही वह हथियार आदि जुटाने में लग गया था।





