ऐसी मेहंदी लगाए इस करवा चौथ पर…ये हैं बेस्ट डिजाइन

8 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इसके लिए महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत रखती है। इस दिन महिलाएं सोलह सिंगार करती है और अपने हाथों में मेहंदी सजाती है। इस दिन आप भी मेहंदी के बेहतरीन डिजाइन लगाकर यह त्यौहार मना सकती है।

शेडेड मेहंदी काफी पसंद की जाती है। इसे लगाना भी काफी आसान होता है। बाहर की आउटलाइन बनाकर आप इसके अंदर शेड दे। शेडिंग करना काफी आसान होता है, और यह आपके मेहंदी के लुक को बेहतरीन बनाने में मदद करता है।

ग्लिटर मेहंदी काफी आकर्षक होती है, जब आप खासतौर पर इसमें सीक्विन और ग्लिटर शामिल करती हैं। तो ऐसे में इसकी चमक और बढ़ जाती है। 

फ्लोरल मेहंदी देखने में बहुत ही सुंदर होती है। ये महिलाओं को बेहद पसंद आती है। देखने में सुंदर ये मेहंदी बनाने में भी काफी आसान है। इसे आप कई तरह से बना सकती है।

डायगोनल मेहंदी काफी प्रचलित है। इसे पूरे देखभर में काफी पसंद किया जाता है। यह आपकी हथेली के एक छोर से शुरू होकर दूसरे छोर पर खत्म होती है। आप इसमें फ्लोरल पैटर्न का इस्तेमाल कर सकती है।

पोर्ट्रेट स्टाइल मेहंदी विशेषतौर पर दुल्हने लगाती है लेकिन शादीशुदा बहने इसे लगाकर अपने आप को नया लुक दे सकती है। लेकिन इसे बनाने में काफी समय लगता है।

Back to top button