बिहार में एक बार फिर नकल करते दिखे छात्र, वायरल हुआ फोटो

बिहार में परीक्षा और नकल का नाता अटूट हो गया है। परीक्षा दसवीं की हो या फिर 11वीं की अक्सर वहां होने वाली नकल की फोटो वाइरल हो जाती है। बिहार के आरा के एक कॉलेज में चल रही परीक्षा की फोटो वायरल हो रही है। जिसमें स्टूडेंट नकल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बिहार के वीर कुंवर सिंह कॉलेज, वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड है जो परीक्षा लेने के दौरान नकल करते छात्रों की फोटो के साथ एक बार फिर से मजाक का कारण बना। फोटो में महाराजा कॉलेज और पैहारी जी महाराज कॉलेज के बीए दूसरी वर्ष के छात्र परीक्षा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सारे छात्र कॉलेज के वरांडा में बैठे हुए परीक्षा देते दिखाई दे रहे हैं। छात्रों के आस पास नोट्स, किताबें और गेस पेपर फैला दिखाई दे रहा है।
इस फिल्म में बाबा केदारनाथ की सुनाई देगी जयकारों की गूंज
वीकेएसयू परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा फोटो देखने के बाद फिजिक्स की परीक्षा कैंसल कर दी है। इस परीक्षा में 300 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। अब ये परीक्षा 20 सितंबर को होगी। कॉलेज में बीए दूसरी वर्ष के विद्यार्थी फिजिक्स की परीक्षा किताब खोल कर दे रहे थे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस कॉलेज में महज 2300 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था है जबकि विश्वविद्यालय ने 4400 परीक्षार्थियों को इस सेंटर पर भेज दिया गया था। क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के आ जाने की वजह से कॉलेज ने स्टूडेंट के बैठने की व्यवस्था कॉलेज के वरांडे में कर दी थी।





