इलाहाबाद: छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा का जलवा, ABVP का बुरा हाल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई समाजवादी छात्रसभा ने 5 में से चार पदों पर जीत दर्ज की। छात्रसंघ चुनाव के परिणाम शनिवार देर रात तक घोषित कर दिए गए। जहां समाजवादी छात्रसभा के अवनीश कुमार यादव ने अध्यक्ष पर पर जीत हास‍िल की। वहीं उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर भी समाजवादी छात्रसभा का दबदबा रहा। एबीवीपी को स‍िर्फ महामंत्री पद पर ही जीत मिली।इलाहाबाद विश्वविद्यालय

उपाध्यक्ष पद पर चंदशेखर चौधरी, संयुक्त सचिव पद पर भरत सिंह, सांस्कृतिक सचिव पद पर अवधेश कुमार पटेल ने जीत दर्ज की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के निर्भय कुमार द्विवेदी ने महामंत्री पद पर जीत दर्ज की है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई समाजवादी छात्रसभा ने 5 में से चार पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर अवनीश यादव ने मृत्युंजय परमार को हरा कर जीत दर्ज की। मृत्युंजय किसी राजनीतिक दल के छात्र संगठन से नहीं जुड़े हुए हैं। अध्यक्ष पद की एवीबीपी की प्रत्याशी प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं।

इसे भी पढ़े: आरुषि मर्डर केस में अभी तक नहीं छूट पाए दंपति परिवार, जानें क्या है कारण

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई समाजवादी छात्रसभा के अवनीश यादव ने अध्यक्ष पद पर और इसी संगठन के चंद्रशेखर चौधरी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। महामंत्री पद पर भाजपा से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी के निर्भय कुमार द्विवेदी ने विजय प्राप्त की। अध्यक्ष बने यादव ने मृत्युंजय परमार को हराया जो किसी राजनीतिक दल के छात्र संगठन से नहीं जुड़े हुए हैं। अध्यक्ष पद की एबीवीपी की प्रत्याशी प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के चुनाव में एबीवीपी के चितवंत कुमार तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। महामंत्री निर्वाचित हुए एबीवीपी के द्विवेदी ने निकटतम प्रत्याशी एनएसयूआई के अर्पित सिंह को हराया।

इसी तरह उपाध्यक्ष पद के चुनाव में एवीबीपी के चितवंत कुमार तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। महामंत्री निर्वाचित हुए एवीबीपी के द्विवेदी ने निकटतम प्रत्याशी एनएसयूआई के अर्पित सिंह को हराया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ से संबद्ध चार महाविद्यालयों चौधरी महादेव प्रसाद (सीएमपी), इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी), ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज व यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा (सछास) प्रत्याशी अवनीश कुमार यादव अध्यक्ष, चंदशेखर चौधरी उपाध्यक्ष, भरत सिंह संयुक्त सचिव, अवधेश कुमार पटेल सांस्कृतिक सचिव चुने गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पैनल से सिर्फ महामंत्री पद पर निर्भय कुमार द्विवेदी निर्वाचित हुए।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में लगभग 45.5 फीसद मतदान हुआ। यूइंग क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज में सर्वाधिक रिकॉर्ड 98 फीसद वोटिंग हुई। यहां निर्वाचक मंडल के 191 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। सीएमपी में लगभग 37 फीसद वोटिंग हुई। ईसीसी में आकाश अध्यक्ष, शिवांकर उपाध्यक्ष व उत्कर्ष मंत्री चुने गए हैं। इसी तरह इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में विवेक तिवारी अध्यक्ष, पंकज दुबे महामंत्री व आशुतोष गुप्ता उपाध्यक्ष चुने गए। सीएमपी डिग्री कालेज में रिषभ सिंह यादव अध्यक्ष, सुमित गौतम उपाध्यक्ष व शिवम महामंत्री निर्वाचित हुए। ईश्वर शरण डिग्री कालेज में अनुराग जायसवाल को अध्यक्ष, सौरभ चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष व अंकित त्रिपाठी को महामंत्री पद पर विजयी घोषित किया गया।  

इसके पहले ईश्वर शरण डिग्री कालेज में मतगणना के दौरान भारी बवाल हुआ। अध्यक्ष पद के मतों की गिनती में धांधली का आरोप लगाए जाने के बाद माहौल गर्मा गया। विरोध पर यहां तीसरी बार गिनती कराई गई, तब परिणाम आया। तीसरी बार की गिनती में परिणाम बदल जाने पर हालात विकट हो गए। छात्रों के पथराव के चलते एक थानेदार समेत दर्जन भर लोग घायल हो गए।

भीड़ ने पुलिस चौकी व वाहन में आग लगाने की कोशिश की। पीएसी और आरएफ ने स्थिति संभाली। इसके अलावा सीएमपी कैंपस में पुलिस व छात्रों के बीच मतदान के दौरान झड़प हुई व बाहर छात्रगुटों के बीच बमबाजी हुई, जिसमें एक कैमरामैन घायल हुआ है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एनएसयूआइ कार्यकर्ता बैनर फाड़े जाने के विरोध में आरएएफ जवानों से भिड़ गए। विरोध में कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में माने।

इसके पहले सीएमपी कैंपस में पुलिस व छात्रों के बीच झड़प हुई व बाहर छात्रगुटों के बीच बमबाजी हुई, जिसमें एक कैमरामैन घायल हुआ है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं व आरएएफ के बीच बैनर फाडऩे को लेकर झड़प हुई, जिसके बाद कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में मतगणना में धांधली का अरोप लगाकर समर्थकों ने पथराव किया। पीएसी और आरएफ ने स्थिति संभाली।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में लगभग 45.5 फीसद मतदान हुआ। यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज में सर्वाधिक रिकॉर्ड 98 फीसद वोटिंग हुई। यहां निर्वाचक मंडल के 191 प्रतिनिधियों ने विभिन्न पदों के लिए मतदान किया। सीएमपी में लगभग 37 फीसद वोटिंग हुई। ईसीसी में आकाश अध्यक्ष, शिवांकर उपाध्यक्ष व उत्कर्ष मंत्री चुने गए हैं। 

इसी तरह इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में विवेक तिवारी अध्यक्ष, पंकज दुबे महामंत्री व आशुतोष गुप्ता उपाध्यक्ष चुने गए। सीएमपी डिग्री कालेज में अध्यक्ष पद पर रिषभ सिंह यादव विजयी घोषित किए गए। सुमित कुमार गौतम, उपाध्यक्ष, शिवम महामंत्री चुने गए। 

 

Back to top button