मौत के बाद गूगल क्वीन बन गईं श्रीदेवी, एक दिन में करोड़ों लोगों ने किया सर्च

रविवार सुबह-सुबह एक अनचाही खबर लोगों की नींद खुलने का जैसे इंतजार कर रही थी। रात में ही मशहूर सिने अदाकारा श्रीदेवी का हृदय गति रुकने से निधन हो चुका था। उसके बाद गूगल पर श्रीदेवी के बारे में सर्च किया जाने लगा। दोपहर 12 बजे से पहले 10 लाख लोग श्रीदेवी को सर्च कर चुके थे। तीन बजे तक तो यह आंकड़ा 50 लाख पहुंच गया और शाम करीब पांच बजे तक एक करोड़ लोग श्रीदेवी के बारे में और अधिक जानने के लिए गूगल पर अपनी उत्सुकता जाहिर कर चुके थे।

मौत के बाद गूगल क्वीन बन गईं श्रीदेवी, एक दिन में करोड़ों लोगों ने किया सर्च

लोगों ने श्रीदेवी के साथ-साथ कार्डियक अरेस्ट, मोहित मारवाह (जिनकी शादी में वह दुबई गई थीं) आदि के बारे में भी गूगल पर खोजबीन की। लोगों ने यह भी जानना चाहा कि कार्डियक अरेस्ट (जिसकी वजह से श्रीदेवी की जान गई) क्या होता है। कुछ लोगों ने श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बारे में जानने की कोशिश की। साथ ही, कई यूजरों ने श्रीदेवी की मूवी, श्रीदेवी का वीडियो, एक्ट्रेस श्रीदेवी, डॉटर्स ऑफ श्रीदेवी, श्रीदेवी लेटेस्ट न्यूज, अबाउट श्रीदेवी, श्रीदेवी अर्जुन कपूर नाम से सर्च किया।

 

श्रीदेवी और उनकी मौत के बारे में सबसे अधिक गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के लोगों ने गूगल का सहारा लिया, जबकि बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के लोगों ने उतनी दिलचस्पी नहीं दिखाई। ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लोग भी श्रीदेवी के बारे में जानने को उत्सुक दिखे।

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई आने से पहले देवर संजय कपूर का सनसनीखेज ख़ुलासा

मुंबई लाया जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

शनिवार देर रात जैसे ही ये ख़बरे फैली कि श्रीदेवी का निधन हो गया है, उनके लोखंडवाला स्थित आवास पर फैंस की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन पाने की लालसा में रविवार को दिनभर फ़ैंस की भीड़ उनके आवास के आस-पास जुटी रही। पुलिस ने भी इसी उम्मीद में आवास के नज़दीक़ सुरक्षा के इंतज़ाम पुख्ता करने शुरू कर दिये थे कि शव आने के बाद सेलेब्रिटीज़ का आने का सिलसिला शुरू होगा। वहीं, एयरपोर्ट पर भी एक एंबुलेंस पहले ही तैनात कर दी गयी थी, ताकि कोई विलम्ब ना हो।

 

पुलिस अफ़सरों ने भी देर शाम तक पार्थिव शरीर के पहुंचने की उम्मीद ज़ाहिर की थी। हालांकि शुरुआत में ये जानकारी सामने आयी थी कि रात 8 बजे तक शव पहुंच जाएगा और सोमवार को 11 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी को अंतिम विदाई दी जाएगी, क्योंकि उन्हें नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाज़ा गया है। मगर, रात लगभग साढ़े नौ बजे जब एयरपोर्ट से एंबुलेंस लौटने लगी तो ये लगभग कंफ़र्म हो गया कि पार्थिव शरीर आने में काफ़ी देरी है।

गम बयां नहीं कर सकता : अक्षय कुमार

उनकी दुखद और असामयिक मौत से बहुत दुखी हूं। अपने गम को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं खुशकिस्मत हूं जो उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का सौभाग्य हासिल कर पाया। लंबे समय से उनकी सतत गरिमामयी मौजूदगी का साक्षी बना। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के लिए दुआ करता हूं।

मेरी घबराहट दूर की थी उन्होंने : रितिक रोशन

मैं उनका बहुत बड़ा मुरीद रहा हूं। मैंने अपनी जिंदगी का पहला शॉट उनके साथ ही दिया था। मुझे याद है तब मैं बच्चा ही था। उन्हें साथ मौजूद देख मैं घबरा गया था। मेरे हाथ-पांव कांप रहे थे। ऐसा देख उन्होंने भी हाथ-पांव हिलाने शुरू कर दिए ताकि मेरा आत्मविश्वास न हिले। वही हुआ भी। हमने बड़े अच्छे से शॉट दिया। हम आपको मिस करेंगे मैम।

आहत और दुखी हूं : जितेंद्र

इस खबर से बेहद आहत और दुखी हूं। वह मेरी करीबी सह-कलाकारों में से एक थीं। मुझे यकीन नहीं हो रहा है।

काश बिटिया की फिल्म देख लेतीं : प्रेम चोपड़ा

मैंने उनके साथ साउथ की तीन फिल्में की थीं। सभी में उन्होंने कमाल का काम किया था। वह रिजर्व रहती थीं, पर कैमरा ऑन होते ही उनकी ऊर्जा देखने वाली होती थी। मेरी उनसे आखिरी बार मुलाकात ‘मॉम’ की सक्सेस पार्टी में हुई थी। उस फिल्म में मुझे उनका काम बेहद पसंद आया था। मैंने बाकायदा बोनी से उनकी तारीफ की थी। पार्टी में खुद श्रीदेवी के पास जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। उनसे कहा था कि उन्होंने सेकेंड ईनिंग में कमाल की वापसी की है। उनकी बिटिया की भी फिल्म शूट हो रही थी। काश कि वह उसे देखकर अलविदा कहतीं। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।

Back to top button