श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर्स की शर्मनाक हरकत, क्रिकेट बोर्ड ने उठाया ये बड़ा कदम

श्रीलंका (Sri Lanka) के क्रिकेटर्स (Cricketers) निरोशन डिकवेला (Niroshan Dickwella) और कुशल मेंडिस (Kusal Mendis) ने इंग्लैंड दौरे पर बायो-बबल की धज्जियां उड़ा दी. अब इस उल्लंघन की जांच को लेकर पांच सदस्यीय पैनल गठित किया है.
श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर्स की शर्मनाक हरकत
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें कुशल मेंडिस (Kusal Mendis) के हाथों में कुछ नशीला पदार्थ नजर आ रहा है, जिसे वह निरोशन डिकवेला के साथ छिपकर लेने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूटा.
बता दें कि इन खिलाड़ियों को बाद में टीम से हटाकर स्वदेश भेज दिया गया था. ये तीनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा भी नहीं होंगे.
श्रीलंका क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम
श्रीलंका क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा, ‘बोर्ड इस बात की घोषणा करता है कि पांच सदस्यीय पैनल मेंडिस, गुनाथीलाके और डिकवेला पर इंग्लैंड दौरे के दौरान लगे प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोपों की जांच करेगा’. इन तीनों खिलाड़ियों को जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है.
श्रीलंका ने 0-3 से गंवाई टी-20 सीरीज
श्रीलंका ने शनिवार को समाप्त हुई टी-20 सीरीज 0-3 से गंवाई. अक्टूबर 2020 के बाद उसे लगातार पांचवीं टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगा. इसका पहला मैच 29 जून को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा.
श्रीलंका उच्चतम न्यायालय के रिटायर न्यायाधीश निमल दिसानायाका, अटॉर्नी एट लॉ पानदुका कीरथीनंदा, एसेला रेकावा, उचिता विक्रमासिंघे और रिटायर मेजर जनरल एम.आर.डब्ल्यू डी जोइसा इस पैनल के सदस्य हैं.





