श्रीलंकाई प्लेयर ने दी पार्टी, भारतीय खिलाड़ी भी हुए शामिल

भारत और श्रीलंका के बीच जारी वनडे सीरीज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। चार मैचों में जीत के साथ भारतीय क्रिकेटर मैदान के बाहर भी खूब मौज-मस्ती कर रहे हैं।श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा ने सीरीज के चौथे मुकाबले में विराट कोहली का विकेट लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए थे।

सचिन की राह पर चल रहे हैं धोनी, आलोचकों को ऐसे दिया जवाब
अपनी इसी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए मलिंगा ने अपने घर में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन भी शामिल हुए।
इस पार्टी की तस्वीरें रोहित और शिखर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। शिखर धवन ने फोटो के साथ लिखा है, ‘मलिंगा के घर में श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ बहुत अच्छा वक्त गुज़रा।’ वहीं रोहित ने लिखा, ‘अच्छे दोस्तों के साथ बेहतरीन रात।’
इस पार्टी में युजवेंद्र चहल और केएल राहुल भी दिख रहे हैं। वहीं श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज़ और महेला जयवर्धने को भी डिनर पार्टी का आनंद लेते देखा जा सकता है
इससे पहले गुरुवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए चौथे वनडे मैच में जब मलिंगा ने कोहली को आउट किया, तब रोहित शर्मा ने मलिंगा को गले लगाया था।





