श्रीलंका और भारत टी-20 मुकाबले में टॉस के दौरान हुई बड़ी गलती!

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एकमात्र टी-20 मुकाबले में टॉस के दौरान एक बड़ी गलती का खुलासा हुआ है. दरअसल कप्तान उपुल थरंगा ने जब टॉस के लिए सिक्का उछाला तो विराट कोहली ने हेड चुना, मैच रेफरी एंडी पाईक्रॉफ्ट सिक्के के करीब पहुंचे और देखा तो टेल आया था. एंडी पाईक्रॉफ्ट ने इसारा किया कि टॉस थरंगा ने जीता है, लेकिन सोनी प्रेजेंटर मुरली कार्तिक से सुनने में गलती हुई और उन्होंने विराट कोहली को टॉस का विनर घोषित कर दिया.Sri Lanka and India T-20

टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने एकमात्र टी-20 मैच में भी जीत दर्ज किया लेकिन टॉस के दौरान यह गलती नहीं होती तो शायद यह मैच श्रीलंका भी जीत सकता था.

इस मुकबाले में कप्तान विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर श्रीलंकाई टीम ने दिलशान मुनावीरा (53) और आशान प्रियजन (40) की ताबड़तोड़ पारी से 170 रन बनाए.

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन कप्तान कोहली ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा और मनीष पांडे के साथ मिलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया. विराट कोहली ने 82 रनों की पारी खेली जबकि मनीष पांडे 51 रन बनाकर नाबाद रहे.

Back to top button