पानी में स्कीइंग करती है गिलहरी, कई साल बाद की वापसी तो लोगों ने कहा शानदार

सोशल मीडिया पर लोग जानवरों के करतब वाले वीडियो खूब पसंद करते हैं. पर कई जानवर ऐसे होते हैं जिनका प्रशिक्षण हमेशा ही लोगों को चकित करने का काम करता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक गिलहरी एक मॉल में पानी के टैंक में स्कीइंग कर रही है. जहां कई लोगों के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल है. कुछ लोगों ने याद दिलाया है कि यह असल में पहले कई ऐसे करतब दिखा चुकी है.
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में अमेरिका के एक मॉल में खरीदारी करने वाले लोग एक वॉटर-स्कीइंग गिलहरी को देखकर आश्चर्यचकित दिखाई दे रहे हैं. तब से इस वीडियो के जरिए अमेरिका को “अवसरों की भूमि” के प्रतीक के रूप में सराहा जा रहा है. लेकिन उससे ज्यादा कौतूहल यह गिलहरी है जिसे लोग खूब पंसद कर रहे हैं.
इस साहसी कुतरने वाले जानवर को को एक छोटे रिमोट-नियंत्रित नाव द्वारा खींचे जा रहे लघु स्की पर एक पूल में तैरते हुए देखा गया. एक मंत्रमुग्ध पर्यवेक्षक ने इस नज़ारे को एक्स/ट्विटर पर साझा करते हुए कहा: “मैं मॉल में हूँ और एक गिलहरी वॉटरस्कीइंग कर रही है. अमेरिका वास्तव में अवसरों की भूमि है.”
यह मज़ेदार वीडियो तुरंत वायरल हो गया, जिसे 3.7 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 129,000 से अधिक लाइक मिले. वीडियो में, एक ऑफ-स्क्रीन कमेंटेटर को इस गिलहरी के बारे में विवरण देते हुए सुना जा सकता है. लोग एक सुर में इस जानवर को वास्तव में काफी असाधारण कह रहे हैं.
इस गिलहरी का नाम ट्विगी है. ट्वीगी एंकरमैन, डॉजबॉल, डाउन टू अर्थ में थी, वह 11 से अधिक फिल्मों में दिख चुकी है. ऑनलाइन समुदाय भी ट्विगी के स्टारडम और कौशल से प्रभावित था. एक दर्शक ने कमेंट किया, “मैंने कुछ मजेदार कहने के बारे में सोचने की कोशिश की, लेकिन यह अब तक देखी गई सबसे अच्छी चीज़ है.”





