सरकारी खजाने से विधानसभा अध्यक्ष ने लिया 50 हजार का चश्मा, अब घिरे विवादों में…

केरल विधानसभा के अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन ने हजारों रुपये का चश्मा खरीदा है। चश्मा करीब 50000 रुपये का है और एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि इसकी कीमत का भुगतान राज्य के सरकारी खजाने से किया गया है। बता दें कि केरल लगातार नकदी की कमी से जूझ रहा है और ऐसे में अध्यक्ष की ओर से महंगा चश्मा लेने पर विवाद बढ़ गया है।
आरटीआई में खुलासा उस वक्त हुआ है, जब सत्तारुढ़ माकपा सरकार ने कुछ दिनों पहले अपना बजट पेश किया था। सरकार की ओर से नकदी के संकट को दूर करने के लिए वित्तीय अनुशासनों की वकालत की गई, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के लिए हुए इस खर्चे ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
योगी आदित्यनाथ का ऐलान, नौकरियों में भ्रष्टाचार करने वाले जाएंगे जेल
विरोधियों के निशाने आने वाले अध्यक्ष श्रीरामकृष्णन ने सफाई में कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर ही उन्होंने ये चश्मा लिया। वहीं बीनू ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष की ओर से बिलों की कॉपी मांगी गई, लेकिन वो नहीं दी गई। बीनू का कहना है कि वो सूचना आयोग के पास अपनी अपील लेकर जाएंगे। इससे पहले भी स्वास्थ मंत्री भी 28 हजार का चश्मा खरीदने के चलते विवादों में आए हैं।





