योगी आदित्यनाथ का ऐलान, नौकरियों में भ्रष्टाचार करने वाले जाएंगे जेल

रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारी दूर करने के लिए लाखों नौजवानों के लिए नौकरियां लेकर आ रही है। नौकरियां बिना भेदभाव के योग्य उम्मीदवारों को दी जाएंगी। नौकरियों में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो भ्रष्टाचारियों को जेल में भेजा जाएगा।
योगी आदित्यनाथ का ऐलान, नौकरियों में भ्रष्टाचार करने वाले जाएंगे जेल
मुख्यमंत्री महात्मा गांधी स्टेडियम मैदान में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर एवं दिव्यांगों के लिए निश्शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। हर वर्ग तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक कोई गरीब ऐसा नहीं रहेगा, जिसके सिर पर छत न हो। गरीबों को आवास दिए जाएंगे। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए भी प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। इसके तहत बेसिक शिक्षा में 1.37 लाख भर्ती की जाएंगी। पुलिस महकमे में 1.62 लाख भर्ती होनी हैं। इसमें पांच हजार उप निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन नौकरियों में सिर्फ योग्यता के आधार पर चयन होगा। प्रदेश के नौजवानों के जीवन से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। ऐसा करने वाले अपनी खैर समझें।

वाराणसी के जिला जेल में कैदियों के पास मिले मोबाइल, सिपाहियों व जेल प्रशासन ने एक-दूसरे पर लगायें आरोप

भाजपा सरकार शासन की योजनाओं को बिना भेद-भाव लागू कर रही है। जिन लोगों ने पहले गड़बड़ी की, उनकी जांच चल रही है। वह अपना रास्ता खोज लें अब बचेंगे नहीं। भाजपा सरकार किसी का तुष्टिकरण नहीं करेगी। पिछली सरकारों ने सिर्फ लोगों को छला। केन्द्र में कांग्रेस और प्रदेश में बसपा-सपा ने जनता को लूटा है। जनता के हिस्से का बजट हजम कर लिया। पहली बार आजादी के बाद किसानों को डेढ़ गुणा समर्थन मूल्य देने की घोषणा हुई है।
भाजपा सरकार ने 10 माह में एक लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में सीधे भेजने का काम किया है। 36 हजार करोड़ रुपये केवल किसानों के कर्जमाफी को दिए गए। 25 हजार करोड़ रुपये केवल पिछले वर्षों के गन्ना मूल्य भुगतान का है।
पहली बार हो रहा है जब किसानों को खाद और बीज के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ रही है। पहली बार हो रहा है जब गरीबों को मुफ्त में उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का सभी वर्गों को बिना भेद-भाव के लाभ दिलाया जाएगा।
सुरक्षा की पूरी गारंटी हमारी सरकार की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने चेहरा देख कर काम किया। अब अन्याय नही होगा। यूपी के नौजवानों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ लोगों को छला।  केन्द्र में कांग्रेस और प्रदेश में बसपा सपा ने लूटा।
जनता के हिस्से का बजट हजम कर लिया। पहली बार आजादी के बाद किसानों को डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने जा रहे है। अब मैं यह आश्वस्त करता हूँ कि किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। सुरक्षा की पूरी गारंटी हमारी सरकार की है। मुख्यमंत्री रामपुर में दिव्यांगों को उपकरण वितरण कार्यक्रम में आये थे। यह सरकार शासन की योजनाओं को बिना भेदभाव लागू कर रही है। जिन लोगों ने पहले गड़बड़ी की उनकी जांच चल रही है। वह अपना रास्ता खोज लें अब बचेंगे नही। भाजपा सरकार किसी का तुष्टिकरण नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि रामपुर में उनका एकाधिकार खत्म न हो। मुख्यमंत्री ने आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि अब ऐसे नहीं होगा। सरदार बलदेव सिंह औलख यहां के लिए पर्याप्त हैं। जिन लोगों ने यहां के दलितों और व्यापारियों को लूटा है, सरकार ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा महात्मा गांधी और दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति हटा दी गई थी, अब हम ऐसा नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को शहर के फिजिकल कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
उन्होंने कहा कि, जिन दिव्यांगों के राशन कार्ड और पेंशन नहीं हैं, उनके भी बनाए जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी अफसरों की होगी। इसके साथ ही रामपुर में बंद चीनी मिल चलवाने के लिए कागज मंगवाए। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए योगी बोले कि, उन्होंने चेहरा देख कर काम किया था। केंद्र में कांग्रेस ने लूटा, प्रदेश में सपा, बसपा ने, लेकिन मैं आश्वत करने आया हूँ कि, अब भाजपा आपकी रक्षक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा हर व्यक्ति में दिव्य प्रतिभा अवसर मिलने की जरूरत। भगवान विष्णु का एक अवतार बावन अवतार था। स्टीफेंस हॉकिन्स को देख कर लगता है कि कोई भी व्यक्ति कोई भी मुश्किल काम कर सकता है। दिव्यांगता खत्म करने और उपकरणों के सहारे हम दिव्यांगों को मुख्य धारा में जोड़ेंगे। दिव्यांग बोलेंगे,सुनेंगे भी। यूपी सरकार ने पेंशन बढ़ाई है। शास्त्र कहते हैं योग्य योजक मिले तो दिव्यांगों को सक्षम बनाया जा सकेगा। रामपुर का कैम्प भी इसी परिप्रक्ष्य में है। रामपुर में मुख्यमंत्री ने यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हम अपना दायित्व निभाएंगे।
Back to top button