SP-BSP Alliance : सीएम योगी ने कुंभ मेला गोलमेज में बुआ-बबुआ पर चुटकी ली

लखनऊ। आज लखनऊ इंदिरा गांधी प्रतिस्ठान में प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेला पर गोलमेज सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। गोलमेज सम्मेलन दिनभर चलने वाला है गोलमेज सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिरकत है सीएम योगी आदित्यनाथ जब मायावती और अखिलेश यादव के गठबंधन पूछा गया तो योगी बाबा जमकर बरसे।
मायावती और अखिलेश यादव के गठबंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दोनों पार्टियां एक हो गई हैं तो अब राजनीतिक रूप से इन दोनों पार्टियों को निपटाना उनके लिए आसान हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1993 से 1995 तक इन दोनों दलों की संयुक्त सरकार राज्य में थी, इस दौरान कानून-व्यवस्था और अराजकता की क्या स्थिति थी ये राज्य की जनता जानती है।
Speaking at India Today’s ‘Sangam – Confluence of Minds’ in Lucknow on Sunday, Uttar Pradesh Chief Minister @myogiadityanath said that the alliance between SP-BSP will benefit the Bharatiya Janata Party.#KumbhWithIndiaToday pic.twitter.com/c8bLCcKfGV
— India Today (@IndiaToday) January 13, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये दोनों पार्टियां राज्य में पूर्ण बहुमत से अलग अलग सरकारें बना चुकी हैं, इस दौरान इन सरकारों ने जातीय आधार पर समाज को बांटा, जातीय जहर घोला और प्रदेश को दंगों की आग में झोंका। आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की जनता इनकी करतूतों को जानती है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यही वो दौर था जब गुंडों और बदमाशों और भ्रष्टाचार का बोलबाला था।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे पूरे विश्वास से कह सकते हैं कि राज्य की जनता जानती है कि सपा-बसपा गठबंधन का मतलब जातिवादी, भ्रष्टाचारी, गुंडों को सत्ता और जनता को उनके भाग्य के भरोसे पर छोड़ देने जैसा है।
#KumbhWithIndiaToday Watch India Today’s gala event on #KumbhMela LIVE #ITLivestream https://t.co/qLEQ7KzmmF
— India Today (@IndiaToday) January 13, 2019
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक तरफ बीजेपी की विकास और लोक कल्याणकारी योजनाएं हैं तो दूसरी तरफ सपा-बसपा की सरकारों के समय में होने वाली अराजकता, गुंडागर्दी, लूट खसोट और दंगे हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जनता इस गठबंधन का फैसला खुद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा पूरे विश्वास से कहा, “मैं इस बात को कह सकता हूं कि इस गठबंधन का प्रदेश की राजनीति पर कोई असर नहीं होने वाला है, अच्छा हुआ दोनों एक हो गए हैं, हमें मदद मिलेगी कायदे से इनको निपटाने में।”
ये भी पढ़ें:- SP-BSP Alliance : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया बीजेपी को मुंह तोड़ जवाब
आदित्यनाथ ने कहा कि आखिर सपा-बसपा ने कौन ऐसा काम किया है जो इनके गठबंधन को जनता वोट देगी। उन्होंने कहा कि बसपा के समय में दो तीन जिले और सपा के समय में पांच जिलों को ही बिजली मिलती थी।
उन्होंने कहा कि इनके समय में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्तियों पर रोक लगा रखी थी, क्योंकि अदालतों को भी लगता था कि ये पार्टियां जाति विशेष के लोगों को पैसे लेकर नौकरी देंगी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार अबतक सवा लाख भर्तियां कर चुकी हैं। सीएम ने कहा कि जबतक उनकी सरकार के दो साल पूरे होंगे वे प्रदेश के ढाई लाख युवाओं को रोजगार दे चुके होंगे।





